विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malai for Skincare: मलाई फेस पैक से चांद की तरह चमक उठेगा चेहरा, जानें कैसे करें इसे स्किन केयर में शामिल

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 28 Jan 2024 02:46 PM (IST)

दूध के ऊपर जमी मलाई को देखकर अगर आप भी नाक सिकोड़ते हैं तो हम आपको बताना चाहते हैं कि ...और पढ़ें

चेहरे पर मलाई के इस्तेमाल से मिल सकती है मक्खन सी त्वचा
चेहरे पर मलाई के इस्तेमाल से मिल सकती है मक्खन सी त्वचा

HighLights

  1. मलाई का इस्तेमाल काफी समय से स्किन केयर के लिए किया जाता रहा है।
  2. यह त्वचा को मॉइस्चराइज और एक्सफोलिएट दोनों करती है।
  3. मलाई स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Malai for Skincare: सभी चाहते हैं कि उनकी त्वचा मुलायम और ग्लोइंग दिखे और इस लिए स्किन केयर के महंगे प्रोडक्ट्स और पैंतरे अपनाए जाते हैं। लेकिन इस निखरी त्वचा का राज हमारी नानी-दादी के नुस्खों में छिपा है, जिस पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते। त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में एक ऐसा प्रोडक्ट आपकी मदद कर सकता है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है। हम बात कर रहे हैं मलाई की। जी हां, दूध के ऊपर जमी मलाई, आपकी त्वचा के लिए काफी लाभदायक हो सकती है। दरअसल, मलाई का इस्तेमाल कई सालों से स्किन केयर के लिए किया जा रहा है। फैट से भरपूर मलाई, त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में काफी मददगार हो सकती है। चेहरे पर इसके इस्तेमाल से कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, स्किन केयर के लिए मलाई कैसे फायदेमंद हो सकती है और इसका किन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

मॉइस्चराइज करती है

मलाई में काफी मात्रा में फैट होता है, जो त्वचा की ड्राइनेस को कम करती है और स्किन को मॉइस्चराइज करती है, जो सर्दियों के लिए खासकर फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन प्लंप और मुलायम रहती है। मॉइस्चराइज रहने की वजह से त्वचा की बैरियर भी हेल्दी रहती है और सैगिंग जैसी परेशानियां नहीं होती।

यह भी पढ़ें: नहीं चाहते सफर के दौरान स्किन करे ‘सफर’, तो अपनाएं यह टिप्स

चेहरा ब्राइट करती है

मलाई में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन के डेड सेल्स को रिमूव करने में मदद करती है। डेड स्किन सेल्स की वजह से कंप्लेक्शन डल और त्वचा रूखी नजर आती है। डेड स्किन सेल्स पोर्स में इकट्टा होकर एक्ने की वजह भी बन सकते हैं। इसलिए अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए डेड स्किन सेल्स को रिमूव करना काफी जरूरी होता है। डेड स्किन सेल्स हटने की वजह से त्वचा ब्राइट और ग्लोइंग भी लगती है।

क्लेंजिंग में मददगार

मलाई चेहरे की क्लेंजिंग के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। यह त्वचा के पोर्स में जमा हुई गंदगी को साफ करती है और त्वचा को हेल्दी बनाती है।

एजिंग के लक्षण कम करती है

मलाई कोलाजेन प्रोडक्शन को बढ़ाती है, जिस कारण से त्वचा फर्म रहती है और फाइन लाइन्स, झुर्रियों की समस्या कम होती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, स्किन रिजूविनेट करने में मदद करती है, जिससे नए और हेल्दी स्किन सेल्स ऊपरी सतह पर आते हैं।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

मलाई लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मलाई हमेशा फ्रेश होनी चाहिए। चेहरे को क्लेंजर की मदद से साफ कर लें और उस पर ताजी मलाई को लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करें। 10-15 लगाकर छोड़ दें और पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: आपकी लाइफस्टाइल की आदतें बन सकती हैं आपकी त्वचा की दुश्मन, आज ही करें उनमें बदलाव

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य सूचना के लिए है। इसे किसी एक्सपर्ट की सलाह न मानें। किसी भी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Picture Courtesy: Freepik