Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइट कपड़ों को कहें 'ना'! आज की जनरेशन को क्यों पसंद आ रहा है ओवरसाइज्ड और सफेद कपड़ों का फैशन?

    आजकल ढीले कपड़ों का फैशन चल रहा है जिसमें युवा पीढ़ी आराम को महत्व दे रही है। दिल्ली के बाजारों में लूज फिटिंग कपड़े और सफेद रंग के परिधान खूब बिक रहे हैं क्योंकि ये आरामदायक और स्टाइलिश हैं। लड़कियां और महिलाएं सफेद प्लाजो पैंट्स ढीले कुर्ते और टॉप्स पसंद कर रही हैं।

    By suman agarwal Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sat, 23 Aug 2025 12:12 PM (IST)
    Hero Image
    ढीले-ढाले कपड़ों का बढ़ा ट्रेंड (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। कुछ समय पहले तक अगर कोई ढीले कपड़े पहने दिखता था तो लोग उससे पूछते थे कि क्या किसी और के कपड़े पहन लिए हैं...लेकिन आज की पीढ़ी को लूज कपड़े इतने पसंद हैं कि उसका फैशन ट्रेंड करने लगा है। ओवर साइज्ड कपड़ों व सफेद रंग के परिधानों से पटे हैं बाजार, सुमन अग्रवाल की रिपोर्ट...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ साल पहले तक तंग कपड़े पहनने का खूब चलन था, टाइट जींस, टीशर्ट, सूट्स, टाप्स और पैंट्स आदि। लेकिन अब फैशन पूरी तरह बदल रहा है। नई पीढ़ी स्टाइल से पहले आराम देखती है, इसलिए ढीले कपड़ों का फैशन एक बार फिर चल पड़ा है। सेलेब्रिटीज से लेकर आम युवतियां व कॉलेज गोअर्स तक ढीले कपड़ों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। चाहे वे ब्रांडेड हो या नान ब्रांडेड, जैसे न्दौली जॉस, पेंट्स, शटर्स, बड़ी साइज की सूट्स, टाप, शार्ट कुर्ता -आदि। स्किनी जींस नहीं, अब लूज फिटिंग के जींस फैशनेबल लगते हैं, पहले बाजू कंधे के बराबर में फिट होते थे, लेकिन अब कंधे से नीचे लटकते हैं।

    फैशन से पहले कंफर्ट

    दिल्ली के जनपथ बाजार और कनॉट प्लेस में इन दिनों लूज कपड़ों का जबरदस्त ट्रेंड दिख रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सिर्फ कॉलेज की लड़कियां ही लूज फिटिंग कपड़े पसंद कर रही हैं, ऐसा नहीं है, हर उम्र की महिलाएं ऐसे ही कपड़े पहनना पसंद कर रही हैं। उनका कहना है कि ये कपड़े बहुत ही आरामदायक हैं और इनकी कीमत भी उचित है। सबसे खास बात यह है कि इनमें कई तरह के फैशनेबल डिजाइंस आ रहे हैं और ये अधिकतर कॉटन के होते हैं।

    सफेद से निखरता है लुक

    हमने जब दिल्ली के सबसे पसंदीदा बाजार जनपथ का दौरा किया तो फैशन का एक और ट्रेंड दिखा, वह था सफेद रंग। सफेद रंग में सादगी होती है, पर यही बात इसे स्टाइलिश बनाती है। मिक्स एंड मैच करने के लिए यह परफेक्ट कलर है। यही वजह है कि हर आयु वर्ग के लोगों पर यह रंग फबता है। छात्राओं से लेकर युवतियां व बड़ी उम्र की महिलाएं तक सभी सफेद रंग के परिधानों की जमकर खदीदारी करती दिखीं। सफेद रंग में प्लाजो पैंट्स ढीले कुर्ते, शार्ट कुर्तियां, टॉप्स, कारसेट आदि की ढेरों डिजाइंस उपलब्ध हैं।

    ट्रेंड में हैं ये आउटफ‍िट्स

    किसी में ग्राफिक स्लोगन लिखा है, तो किसी का सालिड रंग ही उसकी डिजाइन है, खासकर हल्की कढ़ाई वाली डिजाइन बहुत लोकप्रिय हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सफेद की मांग ज्यादा है। दरअसल, नई पीढ़ी सालिड कलर ज्यादा पसंद करती है, जैसे बेज, ब्राउन, आफ व्हाइट, लेकिन सफेद में उनका लुक और निखरकर आता है।

    इन कीमतों में उपलब्‍ध हैं कपड़ें

    दुकानदारों का कहना है पहले लोग ट्रेंड के पीछे भागते थे, लेकिन आज के युवा अपना ट्रेंड स्वयं बनाते और चुनते हैं। उपरोक्त स्टाइल में 150 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की कीमत वाले कपड़ों की व्यापक रेंज उपलब्ध है। इनमें ग्राफिक टी-शर्ट, ओवरसाइज शर्ट्स, लांग ड्रेसेज, मिनी ड्रेसेज ट्रेंड में हैं।

    क्‍या है लोगों की राय?

    दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुखन कर रही शिका अग्रवाल कहती हैं कि हम अपने बॉडी शेप के आधार पर कपड़े चुनते हैं, हमे कोई फर्क नहीं पड़ता कोई क्या सोच रहा है। मिनिमलिस्ट फैशन ही आज का ट्रेंड है। कपड़ों में हमें आराम और सादगी चाहिए, जिसे पहनकर हम अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकें। आजकल मुझे भी सफेद रंग बहुत पसंद आ रहा है।

    पुणे की कंपनी में काम करने आईटी वाली 28 साल की किम कहती हैं कि फैशन को लेकर हमारा सोच थोड़ा बदल गया है । हमें ज्यादा गहरे रंग नहीं पसंद आते, सॉलिड कलर और थोड़े लाइट शेड ही लेते हैं, जो हमारे व्यक्तित्व से भी मेल खाएं। इनका मानना है कि लूज कपड़ों आप किसी के साथ तुलना नहीं कर पाते हैं कि किसने अच्छा पहना या बुरा, सब आपकी पहचान है।

    यह भी पढ़ें- पहले पुरुष पहना करते थे High Heels, फिर कैसे बन गई महिलाओं के फैशन का हिस्सा? पढ़ें इसकी मजेदार कहानी

    यह भी पढ़ें- शादी के दिन क्यों लाल जोड़ा पहनती है दुल्हन? शायद ही पता होगा वेडिंग आउटफिट से इस रंग का कनेक्शन