Move to Jagran APP

Kajal Homemade: आखों के लिए कैसे फायदेमंद होता है घर पर बना काजल?

Kajal Homemade बाजार में काजल के कई ब्रैंड मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल आपकी आंखों के लिए नुकसान दायक भी हो सकता है क्योंकि इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 05:11 PM (IST)
Kajal Homemade: आखों के लिए कैसे फायदेमंद होता है घर पर बना काजल?
Kajal Homemade: आखों के लिए कैसे फायदेमंद होता है घर पर बना काजल?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kajal Homemade: काजल मैक-अप का ऐसा अहम हिस्सा है जिसके बिना लुक अधूरा सा लगता है। यह न सिर्फ आपकी आखों को बड़ा बनाता है बल्कि उनकी सुंदरता को भी निखारता है। बाजार में काजल के कई ब्रैंड मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल आपकी आंखों के लिए नुकसान दायक भी हो सकता है क्योंकि इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं।   

loksabha election banner
काजल को स्मज प्रूफ, वॉटर प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए इसमें बहुत-सी ऐसी चीजें मिलाई जाती हैं जो आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती। ऐसे में घर पर बना काजल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैस घर का बना काजल बाज़ार के काजल से ज़्यादा फायदेमंद है। 
 
घर पर बने काजल के फायदे

इसमें होता है विटामिन-ई
जो काजल हम घर पर बनाते हैं उस में एसेंशियल ऑयल के साथ प्राकृतिक तेल भी मिलाते हैं। काजल में बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल मिलाया जाता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई आंखों के तनाव को कम करता है, उनको आराम देता है और साथ ही पलकों को घना भी बनाता है।  
 
साफ होती हैं आंखों
घर पर बने काजल में कपूर और घी का इस्तेमाल होता है जो आंखों को साफ करने में मदद करता है। इसे लगाने से आंखों में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और इंफेक्शन ता खतरा भी नहीं होता।
 
एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज़
घर पर बने काजल यानी बादाम के या हर्बल काजल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आंखों को इंफेक्शन से बचाते हैं। साथ ही यह आपकी आंखों की मसल्स को भी मजबूत बनाते हैं।
 
इरिटेशन भी नहीं होती 
बाजार में मिलने वाले काजल कई बार आंखों को इरिटेट करते हैं। इन्हें लगाकर आंखों में जलन महसूस होती है। ज़ाहिर है इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंचता है। वहीं, अगर आप घर का बना काजल का इस्तेमाल करेंगे तो ऐसी कोई समस्या नहीं होगी। अगर आपकी आंखों में किसी वजह से सूजन आई है तो यह वह भी दूर कर सकता है। 
 
ये कुछ फायदे हैं जो आपको घर पर बने काजल के इस्तेमाल से मिलते हैं। बेहतर है कि आप बाजार के प्रोडक्ट की जगह घर पर बना काजल ही इस्तेमाल करें।
 
Disclaimer: घर पर बने इस काजल को आज़माने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर कर लें। कई बार प्राकृतिक चीज़ों से भी एलर्जी का ख़तरा होता है। इसे लगाने पर अगर जलन महसूस हो, तो फौरन पानी से धो लें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.