Natural Make-Up Look: आप भी पा सकती हैं हिना खान जैसा नैचुरल मेकअप लुक!
Natural Make-Up Look अगर आपको भी ये मेकअप लुक पसंद आया है और इसे आज़माना चाहती हैं तो हम बता रहे 6 आसान स्टेप्स जिसकी मदद से आप भी ये लुक पा सकती हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Nude Make-Up Look: मेकअप सभी को पसंद होता है, लेकिन साथ ही मेकअप ऐसा होना चाहिए कि आपसे मिलने वाले लोगों को पता ही न चले कि आपने कितना हेवी मेकअप किया है। एक नैचुरल मेकअप लुक पाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना ज़रूरी है। हमें हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान का मेकअप लुक दिखा, जिसमें उनका चेहरा न सिर्फ नैचुरल लग रहा है बल्कि बिल्कुल फ्रेश भी दिख रहा है।
अगर आपको भी ये मेकअप लुक पसंद आया है और इसे आज़माना चाहती हैं तो हम बता रहे 6 आसान स्टेप्स जिसकी मदद से आप भी ये लुक पा सकती हैं।
1. अपना चेहरा धोने के बाद, त्वचा के हिसाब से मॉइश्चराइज़र लगा लें। अगर आपकी त्वचा अच्छे तरह से मॉइश्चराइज़्ड है तो मेकअप कभी भी असमान या कैकी नहीं लगेगा।
2. नैचुरल लुक के लिए जेल या क्रीमी से बेहतर पाउडर फाउंडेशन होता है। अब फाउंडेशन वहीं लगाएं जहां ज़रूरत है और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसे ज़्यादा न लगाएं।
3. डार्क सर्कल्स के लिए, हाईलाइटिंग कनसीलर का इस्तेमाल करें। फाउंडेशन की ही तरह इसे ज़रूरी जगहों पर ही लगाएं। नैचुरल लुक के लिए इसे स्पंज या फिर ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें।
4. अगर आपको नैचुरल लुक चाहिए तो कॉनटूरिंग न करें और नैचुरल ब्लश लगा लें। ब्लश को चीक्स पर लगाएं, इससे आपकी त्वचा हेल्दी लगती है।
5. आंखों को हाइलाइट करना न भूलें। आइशैडो के अलावा आप काजल और मसकारा भी लगा सकती हैं।
6. आखिर में अपने स्किन टोन के हिसाब से सॉफ्ट पिंक, न्यूड शेड या फिर अपने कपड़ों से मैचिंग लिप्सटिक ज़रूर लगाएं।