Benefits Of Potatoes For Skin: त्वचा को सुंदर और चेहरे पर निखार लाता है आलू!
Benefits Of Potatoes For Skin आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जो शायद ही किसी को पसंद न हो। क्या शाकाहारी और क्या मांसाहारी इसका स्वाद सभी को भाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Potatoes For Skin: त्वचा या शरीर से जुड़ी किसी भी समस्या का हल कोस्मैटिक्स की जगह अगर प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल किया जाए तो ज़्यादा फायदेमंद साबित होता है और ज़्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते। चेहरे पर निखार पाने के लिए आपने कई घरेलू उपायों के बारे में सुना है। लेकिन क्या आपने कभी आलू के जादू के बारे में सुना है?
आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जो शायद ही किसी को पसंद न हो। क्या शाकाहारी और क्या मांसाहारी, इसका स्वाद सभी को भाता है। आलू का स्वाद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतने ही इसके फायदे भी हैं। इसे न सिर्फ खाने में बल्कि ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
चेहरे पर एक्ने या सनबर्न की वजह से हुए दाग़-धब्बों और आंखों के नीचे डार्क सर्किल को हटाने के लिए कई वर्षों से आलू का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आलू का रस आंखों के आसपास होने वाली सूजन को कम करता है।
तो आइए जानते हैं कि आप किस तरह एक आलू की मदद से खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं।
1. सबसे पहले आपको बता दें कि आलू में ब्लीचिंग और स्किन लाइनिंग प्रोपर्टीज़ होती हैं। ये चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को ख़त्म करने में काफी असरादर साबित होता है। एक आलू का टुकड़ा लें और इसे अच्छी तरह चेहरे पर रगड़ें। कुछ दिनों तक इसे रोज़ाना लगाएं। इससे टैनिंग या किसी भी तरह के धब्बों से मुक्ति मिल सकेगी।
2. अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो आलू का रस और मुल्तानी मिट्टी का पैक बनाकर लगाएं।
3. वहीं, डार्क सर्कल्स के लिए आप आलू के टुकड़े लें और इसे मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। इसे 5 मिनट तक आखों पर रखें। इसे हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं।
4. आलू चेहरे की रंगत भी निखारता है। कुछ दिनों तक हर रोज़ सोने स पहले चेहरा धोकर इसका रस लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। बेहतर रिज़ल्ट के लिए इसका रस कच्चा दूध के साथ मिलाकर लगाएं।
5. इसकी मदद से आप झुर्रियों जैसी परेशानी से भी राहत पा सकती हैं। आलू का रस निकाल कर इसमें आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन और 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।