विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या वर्कआउट के बाद तुरंत नहाना जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताया देरी करने पर क्या होता है

Published: Wed, 18 Feb 2026 02:21 PM (IST)

स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. भावुक धीर के अनुसार, पसीने को देर तक शरीर पर छोड़ देने से पोर्स ब्लॉक हो सकते ...और पढ़ें

वर्कआउट के बाद नहाने में देरी से त्वचा को क्या नुकसान होता है (Image Source: AI-Generated)

वर्कआउट के बाद नहाने में देरी से त्वचा को क्या नुकसान होता है (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम जिम या वर्कआउट के बाद पसीने से लथपथ होते हैं, लेकिन कई बार आलस या समय की कमी के कारण नहाने में देरी कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाइए।

दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल में स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. भावुक धीर का कहना है कि पसीना आना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन अगर आप इसे लंबे समय तक शरीर पर रहने देते हैं, तो यह आपकी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

Showering after workout

(Image Source: AI-Generated) 

वर्कआउट के बाद तुरंत नहाना क्यों है जरूरी?

वर्कआउट के बाद शरीर से पसीना निकलना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर इसके बाद लंबे समय तक नहाने में देरी की जाए तो यह त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पसीने में नमक, टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया होते हैं, जो त्वचा की सतह पर जमकर पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे त्वचा ठीक से सांस नहीं ले पाती और जलन, खुजली और रैशेज की समस्या शुरू हो सकती है, खासकर सेंसिटिव स्किन वालों में।

नहाने में देरी करने से बैक्टीरिया और फंगस को पनपने का मौका मिलता है। वर्कआउट के बाद शरीर गर्म और नम रहता है, जो बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन के लिए आदर्श माहौल बनाता है। इसी वजह से बैक एक्ने, फंगल इन्फेक्शन, जॉक इच और स्किन फोल्ड्स में खुजली जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जिन लोगों को पहले से पिंपल्स या एक्ने की समस्या होती है, उनमें यह स्थिति और बिगड़ सकती है।

सिर्फ पसीना सुखाने से नहीं चलेगा काम

पसीना सूखने के बाद त्वचा पर नमक की परत जम जाती है, जिससे स्किन ड्राई और रफ महसूस हो सकती है। यह परत त्वचा के नेचुरल ऑयल्स को भी नुकसान पहुंचाती है, जिससे स्किन बैरियर वीक हो जाता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर त्वचा बेजान दिखने लगती है और समय से पहले एजिंग के संकेत भी नजर आ सकते हैं।

स्किन को इन्फेक्शन से बचाने का 'गोल्डन रूल'

वर्कआउट के बाद तुरंत या 20–30 मिनट के भीतर गुनगुने पानी से नहाना त्वचा के लिए बेहतर माना जाता है। इससे पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं और त्वचा फ्रेश महसूस करती है। नहाते समय माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए और बाद में मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे और किसी तरह की जलन या इन्फेक्शन से बचाव हो सके।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर रेजर चलाने से पहले हो जाएं सावधान, 5 गलतियां आपकी स्किन को कर सकती हैं खराब

यह भी पढ़ें- Sunscreen लगाने के बावजूद क्यों हो जाती है टैनिंग? एक्सपर्ट ने बताई हैरान करने वाली वजह