Move to Jagran APP

Independence Day 2019: वर्ल्ड फैशन इंडस्ट्री में रहा है भारत का बड़ा योगदान!

जब भारतीय फैशन की बात आती है तो इसका विकास साफतौर पर दिखता है। भारतीय फैशन अपनी समृद्ध और विविध विरासत के लिए जाना जाता है जहां प्रत्येक प्रांत का अपना पारंपरिक परिधान है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 01:23 PM (IST)
Independence Day 2019: वर्ल्ड फैशन इंडस्ट्री में रहा है भारत का बड़ा योगदान!
Independence Day 2019: वर्ल्ड फैशन इंडस्ट्री में रहा है भारत का बड़ा योगदान!

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय फैशन इंडस्ट्री पिछले एक दशक में काफी तेज़ी से बढ़ी है। यहां तक कि भारत का न सिर्फ फैशन इकोनॉमी बल्कि दुनिया भर की फैशन इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण बड़ा योगदान है। पुनर्निमाण, रीब्रैंडिंग, रीडिज़ाइनिंग और पश्चिम के दृष्टिकोण को अपनाकर, भारतीय डिजाइनरों ने भारत को दुनिया में लाने का एक लंबा सफर तय किया है।

prime article banner

जब भारतीय फैशन की बात आती है, तो इसका विकास साफतौर पर दिखता है। भारतीय फैशन अपनी समृद्ध और विविध विरासत के लिए जाना जाता है, जहां प्रत्येक प्रांत का अपना पारंपरिक परिधान है। भारतीय फैशन डिजाइनरों ने इन विभिन्न ट्रेंड्स को सबसे नए तरीकों की मदद से इन्हें इंडो-वेस्टर्न टच दिया है।

कई ऐसे भारतीय डिजाइन हैं जिन पर खास नज़र रहती है, जिन्हें प्रेरणा के लिए देखा जा रहा है और इसमें कोई शक़ नहीं कि भारत अपनी अनूठी शैली के लिए दुनिया भर में जाना जा रहा है। 

डिजाइनरों के लगातार प्रयासों की वजह से, भारतीय फैशन उद्योग दुनिया के सामने आया है। वास्तव में, भारतीय फैशन धीरे-धीरे दुनिया भर में पॉपुलर हो रहा है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोग भारतीय परिधानों के साथ प्रयोग करने के इच्छुक हैं और भारतीय भारतीय डिजाइन, बुनाई, वस्त्र पहन रहे हैं।

कई भारतीय डिज़ाइनर के लेबल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रहे हैं, विदेशों में अपने स्टोर खोल रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शो कर रहे हैं, अंतर्राष्ट्रीय फैशन शो में अपने कलेक्शन का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज हम अब गर्व से कह सकते हैं, हम विदेशी फैशन को अपना नहीं रहे हैं बल्कि ट्रेंड बना रहे हैं। इस साल भारत आज़ादी के 72 सालों का जश्न मना रहा है। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं इन सालों में भारत का ग्लोब्ल फैशन पर क्या योगदान रहा। 

साड़ी

 

साड़ी भारत का सबसे खूबसूरत पहनावा है। भारत ने दुनिया को साड़ी के रूप में एक तोहफा दिया है। साड़ी एक बेहद सहज, आकर्षक और स्टाइलिश पहनावा है। इसी कई तरह से पहना जा सकता है। साड़ी को जितना प्यार भारत में मिला उतना ही दुनिया भर मिल रहा है। 

लहेंगा

भारतीय लेहेंगा के दुनिया भर में फैन्स हैं। खूबसूरत कढ़ाई, शिल्प कौशल, मॉडर्न और रंगों से भरे लहंगे दुनिया भर के खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।

जूतियां

(Photo Courtesy: PastelAndPop)

इसमें कोई शक़ नहीं कि भारतीय फैशन ने एक लंबा सफर तय किया है। झिलमिलाते कपड़े, हाथों से खूबसूरत कढ़ाई, पारंपरिक स्टाइल यह कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिससे भारतीय फैशन को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जगह दी है। भारतीय फैशन की कई दिलचस्प विशेषताओं में से एक, जिसे कई बार स्टाइल और डिज़ाइन किया जा चुका है, वह है 'भारतीय जूतियां'।

नेहरू जैकेट

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम पर इस जैकेट का नाम रखा गया। क्योंकि पूर्व पीएम नेहरू को कई बार इस जैकेट में देखा गया था, इसलिए यह जैकेट उनके नाम से लोकप्रिय हो गया। नेहरू जैकेट भारतीय फैशन का पर्याय बन गया है। फॉर्मल अवसरों के लिए नेहरू जैकेट के कई चाहने वाले हैं। 

बिंदी

हॉलीवुड के कई सितारों को बिंदी पहने देखा गया है। सिंगर कैटी पेरी ने अपने आउटफिट के साथ खूबसरती से बिंदी को स्टाइल किया।

नथ

पेरिस फैशन शो के दौरान मॉडल्स को नथनी पहने देखा गया। नथ भारतीय दुल्हन की जूलरी का अहम हिस्सा माना जाता है। 

मांग टीका

कोल्ड प्ले एक वीडियो में बियोंसे भारतीय आउटफिट में नज़र आई थीं, यहां तक कि उन्होंने मांग टीका भी पहना था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.