IN PICS Sara Ali Khan's Kurta Love: सूट पहनना पसंद है तो सारा अली खान से सीखें कैसे करें स्टाइल!
Sara Ali Khans Kurta Love 24 साल की इस एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते देखा गया था। वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sara Ali Khan's Kurta Love: सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी नई स्टार हैं जिन्होंने डेब्यू के साथ ही सबका दिल जीत लिया है। अपने विनम्र स्वभाव की वजह से सारा बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेसेस में एक हो गई हैं। इसके साथ ही वह कैमरा फ्रेंडली भी हैं इसलिए पापाराज़ी की फेवरेट हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन होता हो जब सारा अली खान की नई तस्वीरें सामने न आती हों।
24 साल की इस एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते देखा गया था। वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सारा ने अपने एयरपोर्ट लुक के लिए सफेद कुर्ता और चुड़ीदार पहना था। उनका ये खूबसूरत अटायर डिज़ाइनर अबुजानी और संदीप खोसला की क्रिएशन है।
सारा इस सफेद सूट में काफी ग्रेसफुल दिख रही थीं। खासकर उनके कुर्ते के नेक पर सुंदर रंगबिरंगी डिज़ाइन बनी हुई थी। इस नेक योक में ऑरेंज, येलो और पिंक नियोन यानी भड़कीले रंगों में स्ट्रिप्स से थीं। इसे हाइलाइट करने के लिए गोटा-पत्ती का काम भी किया हुआ था।
सारा ने इस कुर्ते को एक सफेद रंग के ओपन कोट के साथ स्टाइल किया था। यह कोट भी इसी डिज़ाइनर की क्रिएशन है। जैकेट में नियोन रंगों में डिज़ाइन थी और उसे गोटा पत्ती से हाइलाइट किया हुआ था। सारा ने अपने लुक को काफी सिम्पल रखा था और इसके साथ ब्राउन रंग की जूतियों को स्टाइल किया था।
वहीं, उनके मेकअप की बात करें तो वह भी बेहद हल्का था। उन्होंने काजल के साथ होठों पर न्यूड लिप ग्लोस लगाया था। बालों को खुला छोड़ा था।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सारा अली खान को एथनिक कपड़ों में देखा गया हो। अगर आप भी इस अदाकारा के फैन हैं तो आप जानते होंगे कि सारा को कुर्तों से काफी लगाव है। वो अक्सर आउटिंग पर सूट में नज़र आती हैं। एक नज़र डालें उनके भारतीय लुक पर: