Move to Jagran APP

Bollywood Brides: दीपिका से लेकर प्रियंका तक, देखें बी-टाउन दुल्हनों का रिसेप्शन लुक

Bollywood Brides आज हम बॉलीवुड की इन खूबसूरत अदाकाराओं और दुल्हनों के लुक को याद करते हुए आपको ले चल रहे हैं उन यादों की ओर जब ये 4 डीवाज़ अपने वेडिंग लुक के लिए छाई हुई थीं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 04:00 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 04:00 PM (IST)
Bollywood Brides: दीपिका से लेकर प्रियंका तक, देखें बी-टाउन दुल्हनों का रिसेप्शन लुक
दीपिका से लेकर प्रियंका तक, देखें बी-टाउन दुल्हनों का रिसेप्शन लुक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bollywood Brides: पिछले कुछ सालों में हमें बॉलीवुड में बड़े स्तर पर शादियां देखने को मिली हैं। इटली में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर जोधपुर में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस तक, बी-टाउन की डीवाज़ अपनी-अपनी शादियों में कमाल की लग रही थीं। बॉलीवुड की इन खूबसूरत अदाकाराओं और दुल्हनों के लुक को याद करते हैं, हम आपको ले चल रहे हैं उन यादों की ओर जब ये डीवाज़ अपने वेडिंग लुक के लिए छाई हुई थीं।   

loksabha election banner

साड़ियों से लेकर लहंगों तक, अपने वेडिंग रिसेप्शन पर ऐसा था इन बॉलीवुड डीवाज़ का लुक: 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण का पारंपरिक लुक

इस एक्ट्रेस ने अपने होमटाउन बैंगलोर में रिसेप्शन रखा था। उन्होंने इस मौके पर गोल्ड ब्रोकेड साड़ी पहनी थी, जो उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट की थी। उनका ये लुक सब्यसाची ने स्टाइल किया था। इस साड़ी के साथ दीपिका ने चोकर नेक्लेस पहना था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZoWed (@zo_wed)

प्रियंका चोपड़ा मॉडर्न लुक

प्रियंका ने अपने रॉयल रिसेप्शन में नीले रंग का बनारसी लहंगा सेट पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग कॉर्सेट पहना था, जो पूरे अटायर को गाउन का लुक दे रहा था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by weddingsonlineIndia (@weddingsonline.india)

अनुष्का शर्मा का साड़ी लुक

साल 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी शादी की ख़बर को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए थे। इटली में सपनों जैसी शादी के बाद इस कपल ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन रखे थे। दिल्ली में भव्य रिसेप्शन के लिए अनुष्का ने पारंपरिक साड़ी पहनी थी। उन्होंने सब्यसाची की क्रिएशन लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने चोकर, सिंदूर और बालों में गजरे को स्टाइल किया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Niifd Thane (@niifdthane)

सोनम कपूर का लहंगा

अपनी शादी में लाल रंग के लहंगे में छा जाने के बाद सोनम कपूर ने रिसेप्शन के लिए जियोमैट्रिक लहंगा चुना था। सोनम ने डिज़ाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिज़ाइन किया गया, ग्रे ब्लाउज़ के साथ स्ट्राइप्ड लहंगा पहना था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.