IN PICS Hottest Wedding Lehenga: शादी के इस सीज़न में इस फ्लोरल लहंगे की मची है धूम!
Hottest Wedding Lehenga दुनिया के कई लोग शादी की प्रेरणा लेने के लिए इन्हीं को फोलो करते हैं। और इन सबके पीछे एक ही डिज़ाइनर है जो छाया हुआ है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hottest Wedding Lehenga: पिछले कुछ समय से शादियों में भारतीय दुल्हनें नए-नए फैशन गोल्स तय कर रही हैं। यहां तक कि दुनिया के कई लोग शादी की प्रेरणा लेने के लिए इन्हीं को फोलो करते हैं। और इन सबके पीछे एक ही डिज़ाइनर है जो छाया हुआ है...वह कोई और नहीं बल्कि सब्यसाची मुखर्जी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डिज़ाइनर का एक ऐसा लहंगा है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
सबसे हॉट वेडिंग लहंगा
सब्यसाची ने पिछले सीज़न में एक लहंगा मार्केट में उतारा था। इसमें फ्लोरल घेरदार ऑरगैंज़ा लहंगे के साथ नीले रंग का रॉ-सिल्क ब्लाउज़ है। इसके साथ ही मैचिंग दुपट्टा भी है।
ऐसे हुआ वायरल
इस लहंगे को सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी में पहना था। उन्हें सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट ऐशा अमीन ने स्टाइल किया था। करिश्मा ने इसे चोकर नेकलेस, मांग टीका और बैंगल्स के साथ स्टाइल किया था।
रोके के लिए भी है बेस्ट
चांदनी अग्रवाल ने इस लहंगे को अपनी रोका सेरेमनी के लिए चुना था। इस लहंगे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे।
सबसे खूबसूरत शादी
हाल ही में ब्राइड सेजल आचार्य ने सब्यसाची की ये क्रिएशन लंदन में हुए अपनी शादी के रिसेप्शन में पहना था।
Picture Courtesy: BridesOfSabyasachi Instagram Handle