Swara Basker's Halloween 2019 Look: फ्रीडा काहलो बनकर पहुंचीं स्वरा भास्कर, कहा मूंछों से हो गया है प्यार!
Swara Baskers Halloween Lookस्वरा भास्कर हाल ही में सोनम कपूर और आनंद अहूजा की हैलोवीन पार्टी के लिए फ्रीडा काहलो बनकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी मूंछें बेहद पसंद आईं
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Swara Basker's Halloween Look: इस साल भी बॉलीवुड सितारों ने खूब धूम-धाम से हैलोवीन को मनाया। इस दौरान कई सैलेब्ज़ ग़ज़ब के लुक में नज़र आए। 2019 की हैलोवीन पार्टी के लिए स्वरा भास्कर फैमिनिस्ट आइकन मानी जानी वाली फ्रीडा काहलो बनकर पहुंची थीं। मेकअप की मदद से स्वरा इस आइकन के काफी करीब दिख रही थीं।
'वीरे दी वेडिंग' की इस एक्ट्रेस ने सोनम कपूर और आनंद अहूजा की हैलोवीन पार्टी में शिरकत की थी। स्वरा ने इस मौके पर अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने वैसी ही तेहुआना ड्रेस पहनी थी जैसी फ्रीडा पहना करती थीं। तेहुआना मेक्सिको के ओक्साका में तेहुन्तेपेक के इस्तमुस के मातृसत्तात्मक समाज से जुड़ा है।
स्वरा ने अपने लुक के लिए लंबी स्कर्ट के साथ ब्लाउज़, केप जैकेट और बिल्कुल फ्रीडा जैसी रीगल हेयरस्टाइल बनाई थी। हैलोवीन के लिए सबसे शक्तिशाली नारीवादी आइकन जैसा दिखने के लिए स्वरा की पोशाक करीब रंग का ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पहना था, जिसमें ट्रॉपिकल प्रिंट्स और बैंगनी पिनस्ट्रिप थे।
उन्होंने इस ब्लाउज़ के साथ मरून सिल्क स्कर्ट पहना था, जिसमें फ्लोरल पैटर्न थे। इसके साथ फ़िरोज़ी रंग का फ्लोरल किमोनो जैकेट को भी स्टाइल किया था। स्वरा अपने इस बोल्ड लुक को बोहो-चिक चंकी सिल्वर जूलरी के साथ स्टाइल किया था।
हालांकि, स्वरा के पूरे लुक में उनकी जुड़ी हुई भौंहें और मूंछे हाइलाइट रहीं। स्वरा ने एक वीडियो भी किया और कहा कि अब से मैं कभी भी भौंहों को नहीं बनवाउंगी।