ड्राई स्किन से निजात पाना चाहती हैं तो चेहरे पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करें ,खिली-खिली दिखेंगी आप
Glycerin Benefits- ड्राई स्किन से निजात पाने के लिए आप लिक्विड चीजों का अधिक सेवन करें साथ ही अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ड्राई स्किन चेहरे की सारी खूबसूरती को खत्म कर देती है। चेहरे के नैन-नक्श कितने ही खूबसूरत क्यों नहीं हों, स्किन जानदार नहीं होती तो चेहरा खूबसूरत नहीं दिखता। इसीलिए ड्राई स्किन से निजात पाने के लिए आप लिक्विड चीजों का अधिक सेवन करें, साथ ही अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी करें। ग्लिसरीन से चेहरा ग्लोइंग बना रहता है, साथ ही इससे स्किन को कोई भी नुकसान नहीं होता है। आइए जानते हैं ग्लिसरीन के फायदे-
- ग्लिसरीन स्किन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। ग्लिसरीन के इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट हो जाती है साथ ही इससे स्किन पर दाग, धब्बे भी दूर हो जाते हैं। ग्लिसरीन लगाने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन को कम किया जा सकता है।
- ड्राईनेस को कम करती है गिल्सरीन। चेहरे पर शाइन लाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मियों में ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। ग्लिसरीन बहुत चिपचिपी होती है। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। उसके कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा।
- ग्लिसरीन को मॉइस्चराइजर की तरह यूज किया जा सकता है। ग्लिसरीन का रोज इस्तेमाल करने से चेहरा फ्रेश दिखता है। पैची स्किन के लिए ग्लिसरीन बहुत ही लाभकारी होता है। ग्लिसरीन धूप में स्किन को जलने से भी बचाती है।
- ग्लिसरीन में एंटी एजिंग प्रोपर्टीज पाई जाती है जो कि चेहरे को ग्लोइंग करने में मदद करती है साथ ही चेहरे की झुर्रियों को कम करती है। ऑयली स्किन वाली महिलाओं को ग्सिसरीन का इस्तेमाल एक क्लींजर की तरह करना चाहिए। क्योंकि ऑयली स्किन पर एक्ने होने की संभावना अधिक होती है।
ग्लिसरीन और गुलाब जल बनाने का तरीका- ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में लें, दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं। रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुंबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
ग्लिसरीन स्क्रब बनाने का तरीका- 2 बड़े चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच ग्लिसरीन, 1 चुटकी नमक, कुछ नींबू का रस। इन सब चीजों को अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। 5 से 10 मिनट तक स्क्रब करने के बाद चेहरा धो लें।
Written By Shahina Noor