Move to Jagran APP

Camphor Pack Benefits: कपूर और मुल्तानी मिट्टी पैक से पाएं चेहरे के मुहांसों से छुटकारा, जानिए रेसिपी

Camphor Pack Benefits चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए कपूर और मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार उपाय है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो स्किन से कील-मुंहासे और बैक्टीरिया निकालने का काम करते है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:07 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 06:59 PM (IST)
Camphor Pack Benefits: कपूर और मुल्तानी मिट्टी पैक से पाएं चेहरे के मुहांसों से छुटकारा, जानिए रेसिपी
कपूर चेहरे के पिंपल दूर करने के साथ ही दाग और निशान भी दूर करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चेहरे के मुहांसे और दाग चेहरे की सारी खूबसूरती छीन लेते हैं। एक बार चेहरे पर मुहांसे आ जाएं तो आसानी से जाते नहीं है। इसके उपचार के लिए जिन दवाईयों का इस्तेमाल किया जाता है वो कई बार साइड इफेक्ट भी कर देती हैं। चेहरे पर मौजूद मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि देसी और असरदार नुस्खों का इस्तेमाल किया जाए ताकि जल्द ही मुहांसों से छुटकारा पाया जा सके। चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए कपूर और मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार उपाय है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो स्किन से कील-मुंहासे और बैक्टीरिया निकालने का काम करते है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे की झुर्रियां कम करती है।

loksabha election banner

कपूर चेहरे के पिंपल दूर करने के साथ ही चेहरे के दाग और निशान भी दूर करता है। अगर आप भी पिंपल के दाग से परेशान है तो कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर चेहरे पर निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि कपूर का चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें।

सामग्री:

  • कपूर
  • मुल्तानी मिट्टी
  • गुलाब जल

कैसे तैयार करें

फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले कपूर और मुल्तानी मिट्टी लें। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक टूकड़ा कपूर का डाले। अब इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। कपूर की जगह आप इसमें कपूर का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो। याद रखें कि चेहरे पर पैक लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से वॉश जरूर कर लें।

                      Written By :Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.