विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips: डार्क सर्कल से निजात पाना चाहते हैं, तो इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 22 Feb 2023 05:45 PM (IST)

Skin Care Tips नींद की कमी थकान के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना आम है। कई बार हेल्थ ...और पढ़ें

Skin Care Tips: डार्क सर्कल से निजात पाना चाहते हैं, तो करें केले के छिलके का इस्तेमाल
Skin Care Tips: डार्क सर्कल से निजात पाना चाहते हैं, तो करें केले के छिलके का इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं, केले का छिलका भी बहुत गुणकारी माना जाता है। जी हां, इसके इस्तेमाल से आप डार्क सर्कल से निजात पा सकते हैं। 

केले के छिलकों में मौजूद गुण डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में कारगर है। इन छिलकों में विटामिन ए, विटामिन विटामिन सी, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं, केले के छिलके से डार्क सर्कल की समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं।

- सबसे पहले केले के छिलके को छील लें, अब इसे मिक्सी में पीस लें। फिर इस पेस्ट में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं, अब इससे हल्के हाथों से डार्क सर्कल पर लगाएं। लगभग 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

- केले के छिलके को कुछ देर के लिए फ्रिजर में रख दें। फिर इसे आंखों के नीचें 15-20 मिनट के लिए रखें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में आप इस प्रक्रिया को 2-3 बार कर सकते हैं।

- केले के छिलके से पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं, अब डार्क सर्कल पर इस पेस्ट को लगाएं। कुछ देर बाद सादा पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें-

Drashti Dhami Looks: दृष्टी धामी के इन स्टाइलिश लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन, देखें फोटोज

Fashion Tips: गर्मियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो इन टीवी एक्ट्रेस से लें आउटफिट्स की इंस्पिरेशन

Sabudana Hair Mask: सॉफ्ट और सिल्की बालों की है चाहत, तो आज ही ट्राई करें साबूदाने से बना यह हेयर मास्क

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Picture Courtesy: Freepik