Skin Pigmentation Remove: स्किन पिगमेंटेशन का बेहतर उपचार छुपा है इन घरेलू नुस्खों में, जानिए कैसे
Skin Pigmentation Remove पिगमेंटेशन स्किन पर होने वाली एक ऐसी परेशानी है जिसका इलाज आप घर में ही देसी नुस्खों को आजमा कर कर सकती हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खूबसूरत दिखने की चाहत हर लेडी की होती है। बेदाग और निखरी-निखरी त्वचा चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है। धूप और डस्ट आपके चेहरे की खूबसूरती में बाधा हैं। धूप आपके चेहरे का नूर छीन लेती है, और स्किन में कई तरह की परेशानियां होने लगती है। पिगमेंटेशन भी स्किन पर होने वाली एक ऐसी परेशानी है, जिसके कई कारण है, जैसे अनुवांशिक होना, अधिक समय तक धूप में रहना, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन या फिर हेयरड्रायर का अत्याधिक इस्तेमाल करने से भी पिगमेंटेशन की परेशानी बढ़ जाती है।
पिगमेंटेशन क्या है?
पिगमेंटेशन त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बों और कहीं-कहीं से त्वचा का रंग डार्क होने को कहते हैं। किसी के चेहरे पर पिगमेंटेशन के निशान छोटे होते हैं, तो किसी के चेहरे पर ये निशान काफी बड़े हो जाते हैं। पिगमेंटेशन ऐसी परेशानी नहीं है, जिसके लिए आपको मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत हो। आप भी चेहरे पर पिगमेंटेशन से परेशान हैं तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे से इन निशानों को दूर कर सकती हैं।
नींबू का रस और हल्दी का इस्तेमाल करें:
एक कटोरी में एक चम्मच नीबू का रस लें, उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और पिगमेंटेशन वाली स्किन पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से वॉश कर लें। आपको चेहरे के घब्बों से राहत मिलेगी।
बादाम और केसर से करे पिगमेंटेशन का इलाज:
कुछ बादामों को केसर के साथ पीस लें, केसर और बादाम के साथ दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाएं। इसे धब्बों पर लगायें, और कुछ देर सूखने दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से वॉश करें।
दही का करें इस्तेमाल:
पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए दही एक उत्तम उपचार है, दही आपके चेहरे से गहरे धब्बों को दूर कर सकता है। आप इन धब्बों पर दही लगाएं और 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। 20 मिनट पर चेहरे को वॉश कर लें।
पपीते की पत्तियों का करें इस्तेमाल:
पपीते की पत्तियों का फेस मास्क बनायें। इसे बनाने के लिए पपीते की पत्तियों के साथ एलोवेरा, सूखे हुए गुलाब का चूर्ण, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी तथा दूध मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर धब्बों पर लगाएँ।
एलोवेरा का करें इस्तेमाल:
एलोवेरा में स्किन की ज्यादातर बीमारियों को दूर करने की ताकत होती है। यह एक पावरफुल एस्ट्रिजेंट है, जिसका उपयोग प्रभावित जगहों पर किया जा सकता है।
खीरे का करें इस्तेमाल:
स्किन से पिगमेंटेशन दूर करने के लिए खीरा सबसे अच्छा इलाज है। आप खीरे के रस को प्रभावित जगह पर लगाएं आपकी स्किन बेदाग रहेगी।
कच्चे नारियल का करें इस्तेमाल:
कच्चे नारियल में त्वचा के किसी भी प्रकार के पिगमेंटेशन को दूर करने की जादुई शक्ति होती है। रुई के फाहे की सहायता से नारियल पानी को त्वचा के दाग धब्बों पर लगायें। इसे 20 मिनिट तक सूखने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से वॉश कर लें।
Written By: Shahina Noor