विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Onion Juice: बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाता है प्याज का रस, जानिए इसके ढेर सारे फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 20 Apr 2023 01:45 PM (IST)

Onion Juice For Hair बदलती जीवनशैली धूल मिट्टी प्रदूषण के कारण बालों की समस्याएं आम है लेकिन गर्मी के मौसम ...और पढ़ें

Onion Juice For Hair: बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाता है प्याज का रस
Onion Juice For Hair: बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाता है प्याज का रस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Onion Juice For Hair: खाना को स्वादिष्ट बनाने में प्याज अहम भूमिका निभाता है। कई लोग इसे सलाद में कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। जी हां, प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-ए, आयरन, जिंक, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, बालों लिए प्याज के रस के फायदे और इसे बनाने का तरीका।

डैंड्रफ कम करे 

प्याज के रस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और अन्य स्कैल्प इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर स्कैल्प में खुजली से परेशान हैं, तो प्याज का रस जरूर अप्लाई करें, इससे आपको राहत मिलेगा।

बालों को पोषण देता है

प्याज के रस में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। आप इसका इस्तेमाल कर बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकते हैं।

बालों की जड़ों को मजबूती के लिए

प्याज के रस में सल्फर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो बालों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बालों को टूटने से बचाता है, जिससे आपके बाल मजबूत होते हैं।

इस तरह बनाएं प्याज का रस

इसके लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन कटे हुए प्याज को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में तब तक ब्लेंड करें जब तक यह महीन पेस्ट न बन जाए। फिर इस पेस्ट को छान लें। प्याज के रस को अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। कम से कम 30 मिनट के बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik