Move to Jagran APP

Beauty Tips: आईब्रो के बाल हो रहे हैं सफेद, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

Beauty Tips आजकल हर उम्र के लोगों में सफेद बाल होने की समस्या आम बात है। सफेद आईब्रो से चेहरे की सुंदरता बिगड़ जाती है लेकिन आप घरेलू उपायों से आईब्रो को काला कर सकते हैं। आइए बताते हैं...

By Saloni UpadhyayEdited By: Published: Sun, 04 Dec 2022 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 08:29 PM (IST)
Beauty Tips: आईब्रो के बाल हो रहे हैं सफेद, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स
Beauty Tips: आईब्रो को नेचुरली ब्लैक करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beauty Tips: गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण बाल उम्र से पहले ही सफेद हो जाते हैं। कुछ लोगों के आईब्रो के बाल भी सफेद होने लगते हैं। ऐसे में कई लोग आईब्रो के बाल को काला करने के लिए डाई का इस्तेमाल करते हैं। जिससे बाल और भी डैमेज हो सकते हैं।

loksabha election banner

आप केमिकल बेस्ड डाई की जगह नेचुरल चीज़ों की मदद से आईब्रो को कलर कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में...

होममेड काजल से आईब्रो को करें कलर

सफेद आईब्रो को काला करने के लिए आप होममेड काजल का इस्तमाल कर सकते हैं। इसके लिए घी का दीपक जलाएं। चाहें तो आप इसमें कपूर भी मिक्स कर सकते हैं। अब एक छोटे बाउल से दीपक को आधा ढ़क कर रख दें। कुछ घंटों बाद बाउल को हटा लें। आप आईब्रो को कलर करने के लिए इस काजल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेहंदी का इस्तेमाल करें

सफेद आईब्रो को काला करने के लिए आप मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नारियल तेल में इसका पेस्ट तैयार करें।  इस मिश्रण को आईब्रो पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। आप रोजाना इस प्रक्रिया को कर सकते हैं। जिससे सफेद बाल कम हो सकते हैं।

आंवला पाउडर का करें इस्तेमाल

आंवला में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को नेचुरली काला करने में मददगार है। इसके लिए आप आंवला पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को सफेद आईब्रो पर लगाएं और कुछ समय बाद पानी से आईब्रो को धो लें। अगर आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से करते हैं, तो आईब्रो ब्लैक हो सकती हैं।

कॉफी पाउडर

कई लोग हेयर कलर करने के लिए कॉफी का इस्तेमाल करते हैं। आप इसकी मदद से सफेद आईब्रो को काला कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में कॉफी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे आईब्रो पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.