विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chia Seeds For Skin: सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद है चिया सीड्स, बस इस तरह बनाएं फेस पैक

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 30 Sep 2023 04:54 PM (IST)

Chia Seeds For Skin चिया सीड्स खाने के कई फायदे हैं। यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ...और पढ़ें

Chia Seeds For Skin: चेहरे पर इस तरह लगाएं चिया सीड्स का फेस पैक
Chia Seeds For Skin: चेहरे पर इस तरह लगाएं चिया सीड्स का फेस पैक

HighLights

  1. एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर चिया सीड्स त्वचा से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है।
  2. टैनिंग को दूर करने के लिए चिया सीड्स का फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. ये बीज झुर्रियों से राहत दिलाते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chia Seeds For Skin: चिया सीड्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। छोटे-से दिखने वाले ये बीज कई गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, चीया सीड्स स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इन बीजों को चेहरे पर लगाने से आप स्किन से जुड़ी समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं स्किन के लिए चीया सीड्स के फायदे और इससे फेस पैक बनाने का तरीका। 

इस तरह बनाएं चीया सीड्स का फेस पैक

सामग्री

1 चम्मच जैतून का तेल, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच चिया सीड्स

बनाने की विधि

एक छोटा बाउल लें, इसमें 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स आर इसे पानी में भिगो दें।आपको कुछ मिनट बाद इस बाउल में जेल जैसे नजर आएगा।इस घोल को छान लें, इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।इसके बाद इसमें एक चम्मच जैतून का तेल डालें। आप इस फेसमास्क को लगाने से पहले अपने चेहरे को धो लें, साफ कपड़े की मदद से सुखाएं । इसके बाद इस पैक से चेहरे की स्क्रबिंग करें, इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। मुलायम कपड़े की मदद से चेहरे को सुखाएं, इसके बाद मॉइस्चराइजर से मसाज करें।

यह भी पढ़ें:Tomato Face Serum: ऑयली स्किन और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में बेहद असरदार है टोमैटो सीरम, जानें बनाने का तरीका

स्किन के लिए चिया सीड्स के फायदे

झुर्रियों से राहत दिलाने में मददगार

आजकल कम उम्र में ही लोगों को झुर्रियों, दाग-धब्बे और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर चिया सीड्स त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं को दूर करने में मददगार है।

स्किन को मॉइश्चराइज करे

जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है, उनके लिए चिया सीड्स काफी फायदेमंद है। यह नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में  काम करता है। 

टैनिंग से बचाने में मददगार

चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन का रंग काला पड़ने लगता है। टैनिंग को दूर करने के लिए चिया सीड्स के फेस पैक चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Hair Care Tips: पाना चाहते हैं स्मूद और सिल्की बाल, तो इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik