यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Makeup Tips: लुक को इन्हैंस करने के लिए ब्रॉन्जर का करें इस्तेमाल, जान लें अप्लाई करने का सही तरीका
Makeup Tips ब्रॉन्जर का इस्तेमाल स्किन को हेल्दी ग्लो देने के लिए किया जाता है लेकिन मेकअप में कब और ...और पढ़ें

HighLights
- गलत तरीके से ब्रॉन्जर का इस्तेमाल कर सकता है आपका मेकअप खराब।
- मेकअप में सबसे लास्ट में ब्रॉन्जर का इस्तेमाल किया जाता है।
- जान लें ब्रॉन्जर को कैसे करें अप्लाई।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Makeup Tips: मेकअप का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है ब्रॉन्जर। जिसे चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ब्रॉन्जर से ग्लोइंग और सनकिस्ड लुक मिलता है। अगर आप पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं, तो ब्रॉन्जर का जरूर इस्तेमाल करें, लेकिन इसे कब और कैसे अप्लाई करना है, इसके बारे में महिलाओं को सही जानकारी नहीं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
कहां अप्लाई करने हैं ब्रॉन्जर?
ब्रॉन्जर को चीकबोन्स, माथे और जॉलाइन पर अप्लाई किया जाता है।
कैसे लगाएं ब्रॉन्जर?
फाउंडेशन और कंसीलर के साथ बेस सेट होने के बाद स्टैफोर्ड ब्रॉन्ज़र लगाने की सलाह दी जाती है।
- चेहरे पर मेकअप बेस बनाने के बाद ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करें। ब्रॉन्जर लगाने से फीचर उभरकर आते है।
- ब्रॉन्जर को अपने चीकबोन्स, टेंपल्स, फोरहेड और जॉलाइन पर लगाएं। ब्रॉन्जर चेहरे पर उस जगह लगाएं जहां सूर्य की रोशनी पड़ती है इससे आपको सन किस्ड लुक मिलेगा।
- ब्रॉन्जर लगाने के बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करें। ब्रॉन्जर ब्लेंड करने से फिनिश लुक मिलेगा।
- चेहरे पर ज्यादा मात्रा में ब्रॉन्जर ना लगाएं। ज्यादा मात्रा में ब्रॉन्जर लगाने से आपका लुक खराब हो सकता है।
अन्य जरूरी टिप्स
- ब्रॉन्जर क्रीम, लिक्विड, जेल और पाउडर के रूप में आता है। ड्राई स्किन के लिए क्रीम ब्रॉन्जर तो वहीं ऑयली स्किन के लिे पाउडर ब्रॉन्जर बेस्ट होते हैं।
- गोरी रंगत वालों के लिए गुलाबी रंग वाला ब्रॉन्जर बेस्ट होता है।
- आंखों व होंठों के पास ब्रॉन्जर का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे चेहरा ऐसा लगता है जैसे पसीना हुआ हो।
- चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो पहले फाउंडेशन से उसे कवर कर दें फिर ब्रॉन्जर अप्लाई करें।
- फेस और बॉडी के लिए अलग-अलग ब्रॉन्जर आते हैं, तो फेस ब्रॉन्जर को शरीर के दूसरे हिस्सों पर अप्लाई न करें।
- ब्रॉन्जर लगाने के लिए पतला और बड़ा ब्रश यूज करें। इससे वो अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाता है।
ये भी पढ़ेंः- ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़े ऐसे मिथ जिन पर न करें आंख मूंदकर भरोसा
Pic credit- freepik
