घर में बने इन फेस मास्क से पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन
सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है ऐसे में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। जो स्किन को सॉफ्ट रखने के साथ ही उसकी चमक को भी कायम रखें। ऐसे में घर में बने ये फेस मास्क बेस्ट हैं।
घर पर बनाए गए मास्क त्वचा में निखार लाने के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं। घर में मौजूद केला, पपीता, जौ, एलोवेरा, शहद आदि चीजें त्वचा में निखार लाती हैं।
1. शहद और केले से फेस मास्क बना सकती हैं। एक पका केला मसल लें। इसमें थोड़ा सा दूध, एक चम्मच चंदन पाउडर और आधा चम्मच शहद मिला लें। इस मास्क को 20-25 मिनट चक चेहरे पर लगाए रहने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क ऑयली स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि, चंदन पाउडर स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है और केला त्वचा में नमी बनाए रखता है।
2. गुड़हल के फूलों को रातभर ठंडे पानी में भिगो दें। अगले दिन सुबह फूलों को अलग निकालकर पीस लें। फिर इसके पानी में पिसे फूलों को मिला दें। अब इस पानी में तीन चम्मच जौ का आटा, दो बूंद टी ट्री ऑयल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा साफ कर लें। गुड़हल का फूल स्किन की अंदरूनी सफाई करने के साथ ही रंग भी साफ करता है।
3. एक बर्तन में थोड़ा सा बेसन लेकर इसमें शहद और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद पानी से धो लें। यह पेस्ट टैनिंग दूरकर स्किन में चमक लाता है और स्किन भी सॉफ्ट बनाता है।
4. एवोकैडो के गूदे में एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे करीब 20 मिनट तक लगाए रहने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। यह फल विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो स्किन में कसाव लाकर बढ़ती उम्र में नज़र आने वाले असर को कम करता है।
5. खीरे और पपीते का गूदा दही में मिक्स कर लें। इसमें दो चम्मच जौ का आटा और थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब आधे घंटे लगाए रहने के बाद पानी से धो लें। यह टैनिंग हटाकर चेहरे में निखार लाता है।