Move to Jagran APP

Holi 2022: इस होली घर पर तैयार करें रंग, जानें इसके बेशुमार फायदे

Holi 2022 इस होली पर बाज़ार से रंगों न लें और घर पर खुद प्राकृतिक रंग तैयार करें। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा नुकसान से बचेगी बल्कि घर पर रंग बनाना जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। तो आइए जानें कि घर पर कैसे रंग तैयार किया जा सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 16 Mar 2022 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2022 03:21 PM (IST)
Holi 2022: इस होली घर पर तैयार करें रंग, जानें इसके बेशुमार फायदे
Holi 2022: इस होली घर पर तैयार करें रंग, जानें इसके बेशुमार फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2022: कुछ दिन बाद ही देशभर के लोग होली खेलने के लिए तैयार दिखेंगे। ज़्यादातर लोगों ने इस त्योहार के लिए रंग खरीद लिए होंगे। वहीं, कई लोगों को रंगों को लेकर आशंका रहती है क्योंकि इनसे अक्सर स्किन इंफेक्शन हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बाज़ार में मिल रहे रंगों में कैमिकल्स भी होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी होली पर अक्सर इस तरह की दिक्कत से दो-चार होते हैं, तो इस बार ऑर्गैनिक रंग ही खरीदें या फिर घर पर नैचुरल चीज़ों को मिलाकर रंग तैयार करें।

loksabha election banner

जी हां, आप घर पर भी ऑर्गैनिक रंग तैयार कर सकते हैं और यह काम बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। तो आइए जानें कि घर पर होली के लिए रंग कैसे तैयार किया जा सकता है।

पीला रंग

घर पर होली के लिए पीला रंग बनाने के लिए आपको ज़रूरत होगी हल्दी पाउडर और बेसन की। इस रंग को बनाने का सबसे आसान तरीका है कि आप 2:8 रेशियो में हल्दी और बेसन को मिला लें। जब यह अच्छे से मिल जाए, तो इस मिक्स को तीन बार छन्नी की मदद से छान लें।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर को सुखाने के लिए धूप में एक दिन के लिए रख दें। जब ये सूख जाए, तो इसे ग्राइन कर लें। फिर चुकंदर के पाउडर को बेसन के साथ मिला लें। बस हो गया आपका रंग तैयार!

लाल रंग के लिए

घर पर लाल रंग तैयार करने के लिए, आपको चाहिए हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नींबू का रस। आप जैसी ही हल्दी पाउडर में नींबू के रस की बूंदें मिलाएंगी वैसे ही यह लाल रंग में बदल जाएगा। इस मिक्स को धूप से दूर रखें। जब यह सूख जाए, तो इसे छान लें। ध्यान रखे कि इसे कम से कम 3 बार छानें।

हरे रंग के लिए

घर पर हरा रंग बनाना भी आसान है। इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ दो चीज़ें। एक महंदी और दूसरा मैदा। इन दोनों को आपस में मिला लें और फिर तीन बार छान लें।

बैंगनी रंग के लिए

अगर आप होली के लिए बैंगनी रंग चाहते हैं, तो इसके लिए आपको चाहिए काली गाजर और मकई का आटा। इसके लिए काली गाजर को काटकर सुखा लें। जब सूख जाए, तो इसका पाउडर बना लें और फिर मकई के आटे में मिला दें। इसे छानना न भूलें।

इन रंगों में आप खुशबू के लिए गुलाब जल भी मिला सकती हैं। इससे न सिर्फ रंग भी शानदार खुशबू आएगी बल्कि साथ ही यह त्वचा के लिए फायदेमंद भी साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.