Move to Jagran APP

Tired Eyes Remedies: घर से काम कर रहे हैं, तो थकी आंखों को ऐसे दिलाएं आराम

Tired Eyes Remediesघर से काम करने का मतलब है कि आपको लगातार कई घंटों तक डेस्कटॉप लैपटॉप या स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखना पड़ता है। जिससे आपकी आंखों को ज़रूरी आराम नहीं मिल पाता।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 05:28 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 06:41 PM (IST)
Tired Eyes Remedies: घर से काम कर रहे हैं, तो थकी आंखों को ऐसे दिलाएं आराम
Tired Eyes Remedies: घर से काम कर रहे हैं, तो थकी आंखों को ऐसे दिलाएं आराम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tired Eyes Remedies: कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति में है। जिसकी वजह से ज़्यादातर लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। घर से काम करने का मतलब है कि आपको लगातार कई घंटों तक डेस्कटॉप, लैपटॉप या स्मार्टफोन की स्क्रीन को देखना पड़ता है। जिससे आपकी आंखों को ज़रूरी आराम नहीं मिल पाता और नतीजा ये होता है कि आपकी आंखें काफी थक जाती हैं। 

prime article banner

आज हम बता रहे हैं कि आप अपनी थकी हुई आंखों को कैसे आराम दिला सकते हैं।

1. चमच का इस्तेमाल: ये उपाय बेहद आसान है। फ्रीज़र में चम्मच को 15 मिनट या फिर जब तक वह फ्रीज़ न हो जाए तब तक रख दें। थोड़ी देर में इसे निकालें और ठंडे-ठंडे चम्मच को आंखों पर लगा लें। ठंडा चम्मच आंखों पर रखते ही ब्लड वेसेल्स को आराम पहुंचाता है और आसपास की सूजन को दूर करता है।   

2. ठंडी सिकाई: आंखों को आराम देने में ठंडी सिकाई काफी काम आती है। इसके लिए आप बर्फ को एक रुमाल में रखकर आंखों की सिकाई कर सकते हैं। 

3. खीरा: खीरा आंखों को आराम देने में काफी मददगार होता है। खीरे को पतला काट लें और इसे आंखों पर लगा लें। ये न सिर्फ थकी हुई आंखों को आराम पहुंचाता है, बल्कि इससे काले घेरों की समस्या भी दूर होती है। 

4. टी-बैग: गर्म पानी में टी-बैग्ज़ को थोड़ी देर डुबो कर रखें और फिर उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। उसके बाद टी-बैग को फ्रीज़र में कुछ देर के लिए रख दें। जब वह ठंडा हो जाए तो उसे आंखो पर कुछ देर के लिए लगा लें। चाय में मौजूद कैफीन आखों के आसपास मौजूद सूजन को दूर करती है।   

5. कम नमक खाएं: ध्यान रहे कि खाने में ज़्यादा नमक का सेवन न करें। ज़्यादा नमक से वॉटर रिटेंशन और सूजन की समस्या आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.