Move to Jagran APP

Happy Birthday Priyanka Chopra:वो लम्हें जब अपने स्टाइल से सबके दिलों में छा गई थीं प्रियंका चोपड़ा!

प्रियंका का स्टाइल स्टेटमेंट पर पहली बार सबकी नजरें साल 2008 में पड़ी थीं। 2008 में दोस्ताना फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने देसी गर्ल में प्रियंका छा गईं थीं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 02:25 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 02:25 PM (IST)
Happy Birthday Priyanka Chopra:वो लम्हें जब अपने स्टाइल से सबके दिलों में छा गई थीं प्रियंका चोपड़ा!
Happy Birthday Priyanka Chopra:वो लम्हें जब अपने स्टाइल से सबके दिलों में छा गई थीं प्रियंका चोपड़ा!

नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे पर हम आपको बता रहे हैं वो पल जब अपने स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट से प्रियंका ने सभी का दिल जीत लिया था। 

loksabha election banner

प्रियंका का स्टाइल स्टेटमेंट पर पहली बार सबकी नजरें साल 2008 में पड़ी थीं। 2008 में दोस्ताना फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने देसी गर्ल में प्रियंका छा गईं थीं। जिसके बाद से उन्हें देसी गर्ल के नाम से पुकारा जाने लगा। इस गाने में प्रियंका ने सिल्वर रंग की साड़ी और साथ ही ब्लाउज़ की जगह ब्रालेट पहना था, उनका ये स्टाइल खूब पसंद किया गया था।  

 

प्रियंका ने साल 2016 में पहली बार ऑस्कर्स में शिरकत की थी। उन्होंने इस दौरान जुहैर मुराद की नेकेड ड्रेस में सभी का दिल जीत लिया था। 

वहीं, साल 2017 के ऑस्कर्स में प्रियंका रैल्फ एंड रूसो की डिजाइन की गई सफेद रंग की शर्ट ड्रेस में छा गई थीं।

 

2017 गोल्डन ग्लोब के दौरान प्रियंका रैल्फ एंड रूसो की डिजाइन की गई गोल्डन ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरी थीं।

साल 2017 प्रियंका के लिए खास रहा क्योंकि इस साल उन्होंने अपने रेड कार्पेट लुक से कई बार फैन्स को हैरान कर दिया था। खासकर रैल्फ लॉरेन की ट्रेन्च कोट ड्रेस में प्रियंका खूब वायरल हो गई थीं।  

साल 2018 में अपनी शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग का गाउन पहना था।

हिंदू रस्मों रिवाज से की गई शादी में भी प्रिंयका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने डिज़ाइनर सब्यसाची का लाल रंग का लहंगा पहना था।

मई 2019 में बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड में भी डिजाइनर जुहैर मुराद की प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस में प्रियंका छा गई थीं।

2019 में कान की आफ्टर पार्टी में, प्रियंका चोपड़ा मटैलिक शियर ड्रेस में कमाल की लग रही थीं।

कान 2019 में प्रिंयका अपने पति निक जोनस के साथ आई थीं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे। दोनों ने अपनी शादी की तरह सफेद आउटफिट पहना था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.