यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy Birthday Dhoni: फील्ड पर ही नहीं, अपने हेयर स्टाइल्स से भी फैंस को क्लीन बोल्ड करते हैं कैप्टन कूल धोनी
Happy Birthday Dhoni भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फैंस की जान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Birthday Dhoni: एमएस धोनी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि लोगों के लिए एक इमोशन है। वह नाम जो सालों से लोगों के दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत के आखिरी ओवर के दौरान आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी के विनिंग छक्के से लेकर बारह साल बाद धोनी का खुद को आईपीएल तक सीमित रखने तक, उनका हर एक कदम उनके फैंस के मन पर काफी गहरा प्रभाव डालता है।
लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि केवल फील्ड तक ही धोनी का प्रभाव सीमिता है। धोनी का ड्रेसिंग सेंस और फैशन चॉइसेज से लेकर हेयर स्टाइल्स तक हर चीज फर उनके फैंस की पैनी नजर होती है। आज भी थाला अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो क्यों न हम भी उनके अब तक के कुछ बेहतरीन हेयर स्टाइल्स पर नजर डालें, जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध करने का काम किया।
दिसंबर, 2004 में जब धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, तब वे लंबे बाल रखते थे। इस दौरान ग्राउंड पर बैटिंग के दौरान बार-बार उनका अपने बालों को झटक कर पीछे करना फैंस के बीच काफी चर्चित रहा। खासकर, लड़कियों के बीच उनका यह अंदाज खूब पसंद किया जाता था।

हालांकि, लंबे बालों से फैंस को दीवाना बनाने वाले धोनी ने कुछ समय बाद ही अपने हेयर स्टाइल में बदलाव कर लिया। उन्होंने लंबे बालों को कटवाकर छोटे कर लिए। लेकिन इससे फैंस के बीच धोनी के क्रेजिनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उनके नए हेयर स्टाइल को भी खूब पसंद किया गया।

साल 2011 में भी वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने अपने लुक में कई बदलाव किए और नए नए हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहे। उन्होंने छोटे बालों के साथ स्पाइक्स भी ट्राई किए।
इसके बाद उन्होंने एशिया कप शुरू होने से पहले भी अपने हेयर स्टाइल में बदलाव किया। माही के वीहॉक हेयरस्टाइल को भी फैंस का बेशुमार प्यार मिला और लोगों ने जमकर इसे फॉलो भी किया।

धोनी केवल एक खिलाड़ी ही नहीं है, बल्कि एक फौजी के रूप में उन्हें कश्मीर में भी पोस्टिंग मिली थी। इस दौरान बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल अपनी जिम्मेदारियां सम्भालने के लिए धोनी ने अपने बालों को मिलिट्री बज़ कट में बदल लिया।
इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर बेबी ज़ीवा के साथ भी अक्सर नए नए अंदाज में देखा जाता है। इन तस्वीरों में देखकर बिल्कुल कहा जा सकता है कि उनकी बेटी भी उन्हीं की तरह काफी स्टाइलिश हैं।
