Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Halloween 2023: हैलोवीन पार्टी के लिए ढूंढ रहे हैं परफेक्ट स्केयरी लुक, तो इन आइडियाज से लें इंस्पिरेशन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 06:32 PM (IST)

    Halloween 2023 हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे मनाया जाता है। यह दिन क्रिशचन ऑल हैलोज फीस्ट की एक शाम पहले मनाया जाता है। इन दिन लोग भूतिया कपड़े पहनकर डरावना मेकअप करते हैं। मस्ती और मजाक से भरे इस त्योहार को लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगर आप भी इस साल किसी हैलोवीन पार्टी में जाने वाले हैं तो लुक्स को ट्राई कर सकते हैं।

    Hero Image
    हैलोवीन पार्टी के लिए परफेक्ट होंगे ये लुक्स

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Halloween 2023: हर साल अक्टूबर के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को हैलोवीन डे मनाया जाता है। यह मुख्य रूप में अमेरिका में मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसके लिए लोग डरावने कॉस्ट्यूम में तैयार होकर इसके सेलिब्रेट करते हैं। बीते कुछ समय से दुनिया के अन्य हिस्सों में भी इसका चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। भारत में भी अब कई लोग इस दिन को मनाते हैं और डरावने कॉस्ट्यूम और मेकअप के साथ तैयार होते हैं। अगर आप भी इस साल किसी हैलोवीन पार्टी में जाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान मेकअप के बारे में, जो आपको परफेक्ट हैलोवीन लुक देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जॉम्बी मेकअप

    हैलोवीन पार्टी के लिए जॉम्बी लुक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। खास बात यह है कि आप बेहद आसानी से इस लुक को क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले स्किन पर हल्के फाउंडेशन या फेस पेंट के बेस से शुरुआत करनी होगी। फिर अपनी आंखों और गालों को धंसा हुआ रूप देने के लिए गहरे आईशैडो या काले फेस पेंट का इस्तेमाल करें। फिर टिशू पेपर और नकली खून की मदद से घाव और फटे हुए मांस को तैयार करें। मेकअप लंब समय तक टिका रहे, इसके लिए एक सेटिंग पाउडर या स्प्रे का उपयोग करें।

    क्लासिक वैम्पायर

    अगर आप किसी हैलोवीन पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो वैम्पायर लुक ट्राई कर सकते हैं। यह आपको एक क्लासी स्केयरी लुक देगा, जो इस दिन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इस लुक को बनाने के लिए चेहरे पर हल्का फाउंडेशन लगाएं। फिर काले और गहरे लाल रंग के गहरे आईशैडो का उपयोग करके स्मोकी आंख बनाएं। इसके बाद अपनी ऊपरी और निचली पलकों पर काले आईलाइनर लगाएं और इसे आंखों के बाहरी कोनों तक फैलाएं। वहीं, वैम्पायर पाउट पाने के लिए अपने होठों पर गहरे लाल लिपस्टिक से सजाएं। अंत में नकली नुकीले दांतों के साथ लुक को पूरा करें।

    विच लुक

    हैलोवीन पार्टी में सबको मंत्रमुग्ध करने के लिए आप विच लुक ट्राई कर सकते हैं। इस भयानक, लेकिन आकर्षक लुक को क्रिएट करने के लिए आप चेहरे पर हरा फेस पेंट या फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद किसी आर्टिफिशियल चीज का उपयोग करके खास तरह चुड़ैल की नाक बनाएं या इसे लंबा करने के लिए अपनी नाक का आकार बनाएं। स्मोकी आई इफेक्ट तैयार करने के लिए डार्क आईशैडो या आईलाइनर का इस्तेमाल करें। फिर अपने होठों को काले या गहरे बैंगनी रंग की डार्क बोल्ड लिपस्टिक से कवर करें। अंत के टोपी या झाड़ू के साथ इस लुक को पूरा करें।

    Picture Courtesy: Freepik