सिल्की और 'शाइनी' बालों के लिए इन चीज़ों का करें इस्तेमाल, जल्द दिखेगा असर
आप अपने बालों को सिल्की और साइनी बनाने के लिए सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोते समय अपने बालों में सीरम लगाएं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हर कोई हैंडसम दिखना चाहता है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। हालांकि, चेहरे की खूबसूरती बालों पर निर्भर करती है। इसके लिए बालों का सिल्की और साइनी होना बेहद जरूरी है। साथ ही बाल लंबे, काले और घने होने चाहिए। इसके बाद चेहरे की खूबसूरती झलकती है। ऐसे में हर किसी की चाहत सिल्की और साइनी बाल की होती है। अगर आप भी अपने बालों को सिल्की और साइनी बनाना चाहते हैं, तो इन चीज़ों का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं-
सीरम
आप अपने बालों को सिल्की और साइनी बनाने के लिए सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोते समय अपने बालों में सीरम लगाएं। इसके बाद हलके हाथों से बालों की मालिश करें। इससे न केवल आपके बाल सिल्की और साइनी हो जाएंगे, बल्कि तनाव भी दूर हो जाएगा।
अंडे का यूज़ करें
जिन लोगों को अंडे से कोई परहेज नहीं है। वे अपने बालों को सिल्की और साइनी बनाने के लिए अंडे का यूज़ कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन और फास्फोरस के साथ साथ कई अन्य तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए लाभकारी होते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल सिल्की और साइनी हो सकते हैं। इसके लिए एक बॉउल में अंडे को अचछी तरह से फेंट लें। अब इसे अपने बालों में लगाएं। जब बाल सूख जाएं तो शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में दो दिन अंडो का उपयोग करें।
नारियल तेल
बालों के लिए नारियल तेल सबसे उत्तम है। इसके लिए आप रोजाना नारियल तेल की मदद से बालों की मालिश कर नहाएं। इस उपाय को रोजाना अपनाने से आपके बाल बहुत जल्द सिल्की और साइनी हो जाएंगे।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।