होली पर हेयर केयर
होली पर जब रंग बरसते हैं तो वह चेहरे पर लगेगा या बालों में, इसका ध्यान कोई नहीं रखता। इसके कारण कई बार बालों की समस्या से लोगों को भारी परेशानी हो जाती है। डर्माटॉलाजिस्ट डॉ. अमित लूथरा के मुताबिक रंगों के कारण सिर में एलर्जी होना, रंग साफ करने के दौरान परेशानी होने सहित कई समस्याओं का सामना करना लोगों को करना पड़ता है। होली पर महिलाओं को बालों के कारण भारी परेशानी होती है।
संवाददाता, नोएडा। होली पर जब रंग बरसते हैं तो वह चेहरे पर लगेगा या बालों में, इसका ध्यान कोई नहीं रखता। इसके कारण कई बार बालों की समस्या से लोगों को भारी परेशानी हो जाती है। डर्माटॉलाजिस्ट डॉ. अमित लूथरा के मुताबिक रंगों के कारण सिर में एलर्जी होना, रंग साफ करने के दौरान परेशानी होने सहित कई समस्याओं का सामना करना लोगों को करना पड़ता है। होली पर महिलाओं को बालों के कारण भारी परेशानी होती है। बालों में जाने वाले रंग को तत्काल निकालने का प्रयास करना चाहिए। बालों में रंग जितनी देर तक रहेगा, उससे नुकसान होने की संभावना उतनी बढ़ जाती है।
बालों को ढक लें
अगर आप चाहते हैं कि बालों में रंग न जाए तो होली खेलते समय बालों को ढक लें। होली खेलते समय महिलाएं दुपट्टे और पुरुष टोपी का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बालों को रंगों से बचाने में आसानी होगी।
बालों को साफ रखें
रंग खेलने से पहले बालों को शैंपू से साफ कर लें। इससे होगा यह कि वालों में पहले जो गंदगी या रूसी होगी, वह साफ हो जाएगी। बालों में गंदगी होने पर वह बालों के साथ चिपक जाएगी और फंगल इंफेक्शन होने और बालों के कमजोर होने का खतरा हो सकता है।
बालों को बांध लें
अगर आपके बाल लंबे हैं तो उन्हें बांध लें। बाल बांधने के बाद जो रंग गिरेगा, वह बालों की जड़ तक नहीं जा सकेगा। बालों के ऊपर गिरे रंग को साफ करना आसान है। जो रंग बालों की जड़ तक पहुंचता है, उसके कारण संक्रमण व बालों के कमजोर होने की समस्या खड़ी होती है।
होली खेलने से पहले लगाए बालों में तेल
होली खेलने से पहले बालों में ठीक से तेल लगाया जाए तो यह बेहतर होगा। बालों के लिए नारियल या जैतून के तेल का प्रयोग किया जा सकता है। नारियल का तेल पसंद न आने पर जोजबा व रोजमेरी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लोकेश