किचन में मौजूद इन 5 नेचुरल चीज़ों से दूर करें दोमुंहे बालों की समस्या
बालों के टूटने-झड़ने के साथ ही दोमुंहे होने की समस्या भी कॉमन हो चुकी है। लेकिन इसका इलाज ऐसा नहीं कि पॉसिबल नहीं। किचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीज़ों से आसानी से कर सकते हैं इसे दूर।
वैसे तो दोमुंहे बालों की समस्या की सबसे बड़ी वजहें धूप, धूल और पॉल्यूशन हैं जिससे अभी काफी हद तक हमारा सामना कम हो रहा है लेकिन इसके अलावा कई बार न्यूट्रिशन की कमी भी बालों की क्वालिटी खराब करने का काम करती है, जिसमें से एक है दोमुंहे बाल। जिसके लिए समय-समय पर ट्रिमिंग करने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाकर आप पा सकती हैं इस समस्या से छुटकारा, जिसके बारे में जान लेना है जरूरी।
शहद
ये आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी भी बनाएगा। इसके लिए 2 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दही मिलाकर किनारों पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें।
मेथी दाने
दोमुंहे बालों की परेशानी खत्म करने के साथ ये आपके बालों को मजबूत और लंबा भी बनाएगा। इसके लिए आप बालों की लंबाई के हिसाब से मेथी दाने को रातभर भिगो कर रखें और सुबह पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच दही मिलाकर इसे बालों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। सूखने पर इसे धोकर शैम्पू कर लें।
पपीता
इसमें मौजूद प्रोटीन ना सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ में मदद करेगा और दोमुंहे बालों से राहत दिलाएगा, बल्कि ये इन्हें बनाएगा शाइनी भी। इसके लिए हफ्ते में दो बार 2-3 बड़े चम्मच पके पपीते का गूदा लें और इसमें 2 बड़े चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पूरे बालों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
अंडा
इसमें मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड बालों के डैमेज को ठीक करते हैं और दोमुंहे बालों की परेशानी भी खत्म करते हैं। इसके लिए एक अंडा लें और इसमें 2 बड़े चम्मच बादाम तेल मिलाकर हल्के गीले बालों पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद शैम्पू कर लें।
एवाकाडो
इसमें मैग्नेशियम, फॉलिक एसिड, अमिनो एसिड और विटामिन E और D मौजूद होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने के साथ इसे रिपेयर कर दोमुंहे बालों की परेशानी खत्म करता है। इसके लिए आप एक पका एवाकाडो लें और इसे मसलकर इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाएं। जड़ों को छोड़ते हुए पूरे बालों पर इसे लगाएं और 20 मिनट बाद धोकर शैम्पू कर लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करें।
Pic credit- Freepik