रूखी, बेजान त्वचा से छुटकारा पाने और खूबसूरती को बनाए रखने के लिए ये 2 फ्रूट मास्क हैं बेस्ट
गर्मियों में चेहरे की रंगत थोड़ी देर धूप में रहने के बाद ही बदल जाती है जो मेकअप के अलावा नेचुरल ग्लो को कैसे बरकरार रखा जाए ये जानना जरूरी है। जिसके लिए ये दो फ्रूट मास्क है बेस्ट
गर्मियों में चेहरे के साथ ही त्वचा बेजान हो जाती है। ऐसे में स्कार्फ से चेहरा ढकने, मास्क लगाने और ग्लव्स पहनने के बाद भी त्वचा की चमक खो जाती है। कई बार सनसक्रीन भी इफेक्टिव नहीं होती और गलती से भी बिना सनस्क्रीन के बाहर निकल गए तो सनबर्न होना तय है। जिसके बाद उसे दूर करने और खूबसूरती को वापस के लिए हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। तो आज हम यहां दो ऐसे फ्रूट मास्क के बारे में जानेंगे, जिसकी मदद से त्वचा की खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है।
1. अंगूर से बना मास्क
अंगूर और सेब ये दोनों फल ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं, जो कि त्वचा को खूबसूरत बनाने और कसावट लाने में उपयोगी होते हैं।
सामग्री
1 कप अंगूर, 1 सेब
विधि
ब्लेंडर में दोनों चीज़ों को डालकर पीस लें।
चेहरे व गर्दन पर करीब आधे घंटे के लिए लगाकर रखें।
मास्क सूख जाने के बाद पानी से धो दें।
इस मास्क का बेहतर असर देखने के लिए इसे हफ्ते में 2-4 बार अप्लाई करें।
2. आम से बना मास्क
आम में विटमिंस, मिनरल्स और न्यूट्रिशन पर्याप्त मात्रा में होता है, इसलिए यह त्वचा को निखारने के लिए उपयोगी है।
सामग्री
1 आम का पल्प,
आधा कटोरी मुल्तानी मिट्टी
विधि
दोनों सामग्रियों को समान रूप से मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं।
करीब 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। अब पानी से धो लें। इसे अच्छे परिणामों के लिए इस मास्क को सप्ताह में 2-3 बार इसे लगाया जा सकता है।
एक्सपर्ट टिप्स: ब्यूटी एक्सपर्ट गुजंन गौड़ के मुताबिक, 'त्वचा को सुंदर बनाने के लिए उस पर ऐसे चीज़ों का इस्तेमाल करना लाभकारी होता है, जिनका हम सेवन कर सकें। फल ऐसे प्राकृतिक पदार्थ होते हैं, जो विटमिंस, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इसलिए त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए फलों के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीता और केला भी स्किन को सॉफ्ट और सुंदर बनाता है।
Pic credit- Freepik