यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Skin Care Tips: घर पर चाहिए फ्रूट्स जैसी फ्रेश स्किन, तो आज ही फॉलो करें ये स्टेप्स, दिखेगा Instant Glow
अपनी स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार फेशियल जरूर करना चाहिए। फेशियल ...और पढ़ें

HighLights
- समय-समय पर फेशियल करना आपकी स्किन के लिए जरूरी होता है।
- अपने फेस के ग्लो के लिए आप फ्रूट फेशियल घर पर ही बना सकते हैं।
- Facial 4 स्टेप्स में किया जाता है, यह हमारी स्किन को Instant Glow देता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पार्लर जैसा ग्लो किसको पसंद नहीं होता? हर कोई चाहता है कि, उनकी स्किन किसी सेलिब्रिटी या मॉडल जैसी स्पॉटलेस और ग्लोइंग हो। इसका उपाय आप अपने घर में ही कर सकते हैं। अपनी स्किन को हम कुछ मौसमी फ्रूट्स की मदद से सुंदर बना सकते हैं।
फलों में एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी मिनरल के गुण होते है। इनको अपनी डाइट में लेने या स्किन पर लगाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। होममेड फ्रूट मास्क लगाने के कई फायदे होते हैं, आज हम उन्ही कुछ फायदों के बारे में बात करने जा रहे हैं।
स्किन को पोषण देता है
फ्रूट्स कें अंदर मौजूद हेल्दी जूस आपकी स्किन को पोषण देता है।
दाग मिटाता है
यह आपके फेस में दाग-धब्बों, काले धब्बों और घोव से होने वाले दागों को मिटाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें - Ice Facial: चेहरे की पफीनेस कम करने से लेकर निखार बढ़ाने तक, आइस फेशियल के हैं कई गजब के फायदे
टैनिंग हटाता है
स्किन कलर को बेहतर बनाने के लिए फ्रूट फेशियल काफी असरदार होता है।
स्किन को हाइड्रेट करता है
फल का जूस ड्राई स्किन को हाइड्रेट करते हैं, साथ ही डेड सेल्स को खत्म कर देते हैं।
.jpg)
घर पर फ्रूट फेशियल करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स
स्टेप 1
अपनी स्किन को साफ और एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। हर दिन कम से कम दो बार एक बार सुबह एक बार शाम को आपको अपना फेस जरूर वॉश करना चाहिए। इससे आपके चेहरे से गंदगी और मैल हट जाता है। इसके बाद फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन के बंद पोर्स को खोलकर अंदर मौजूग ड्रट को निकालने के लिए, जरूरी है।
स्टेप 2 :
अपने फेस पर फ्रूट बेस्ड फेस मास्क लगाएं और इससे अपने फेस की मसाज करें। आप फ्रूट मास्क के लिए अलग-अलग फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे पपीता, केला, स्ट्रॉबेरी और टमाटर। इनको लगाने के बाद अपने चेहरे पर हल्के हाथ से गोल-गोल मालिश करें। मास्क लगाने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें और 10-15 मिनट बाद इसे धो दें।
स्टेप 3: हाइड्रेट करें
ज्यादातर लोग अपनी स्किन को हाइड्रेट करने के लिए अलग-अलग ब्नांड के टोनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप टोनर की जगह गुलाब जल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल लगाने के कई फायदे होते हैं। यह आपकी स्किन को रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ कई बेनिफिट्स देता है।
यह भी पढ़ें - Facial at Home: घर पर पाएं पार्लर जैसा निखार , ट्राई करें ये होम फेशियल, मिलेगा गजब का निखार
स्टेप 4: मॉइस्चराइज करें
हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी स्किन को भी हाइड्रेशन की बहुत जरूरत होती है। अपनी स्टिन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए आपको मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक अच्छा मॉइस्चराइजर ले सकते हैं।
अगर आप हफ्ते में एक बार भी ये सभी स्टेप्स फॉलो करेंगे, तो आपकी स्किन जल्द ही ग्लो करने लगेगी।
