Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dandruff Home Remedies: डैंड्रफ की समस्या में बेहद गुणकारी है करी पत्ता, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 02 Mar 2023 11:07 AM (IST)

    Dandruff Home Remedies इन दिनों कई लोग बालों की विभिन्न समस्याओं से परेशान हैं। डैंड्रफ इन्हीं समस्याओं में से एक है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो इन चार तरीकों से करी पत्ते का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद होगा।

    Hero Image
    डैंड्रफ की समस्या दूर करने के लिए ऐसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dandruff Home Remedies: इन दिनों में ज्यादातर लोग बालों से जुड़ी कई समस्याओं की वजह से परेशान रहते हैं। बिगड़ती लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से आजकल में टूटते-झड़ते बाल एक आम समस्या बन चुकी है। लेकिन डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जिससे हर कोई परेशान रहता है। इसकी वजह से न सिर्फ आपको शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है, बल्कि कई बार यह आपका कॉन्फिडेंस भी कम कर देती है। अगर आप भी तरह की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे खाने में इस्तेमाल होने वाले करी पत्ता की मदद से आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करी पत्ता का पानी

    अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इसमें करी पत्ते का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। करी पत्ता में पाए जाने वाले तत्व स्कैल्प की सफाई कर बालों को मजबूत और घने बनाते हैं। करी पत्ता का पानी बनाने के लिए पानी में करी पत्ता को डालकर 15 से 20 मिनट तक उबालें। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे छानकर ठंडा होने दें। बालों को शैंपू करने के बाद इस पर करी पत्ते का पानी लगाएं। इसकी मदद से आपको न सिर्फ डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आपके बाल भी चमकदार होंगे।

    करी पत्ता और कपूर

    डैंड्रफ की समस्या को खत्म करने के लिए आप करी पत्ता और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर और करी पत्ता में पाया जाने वाला एंटीफंगल गुण डैंड्रफ खत्म करने में सहायक होता है। इसे बनाने के लिए 10- 15 करी पत्ता को अच्छे से पीस लें और इस में कपूर का तेल मिलाएं। अब दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को हर्बल या माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें।

    करी पत्ता और दही

    डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ता और दही का इस्तेमाल भी फायदेमंद माना गया है। दही बालों को पोषण देने के साथ ही इसे चमकदार भी बनाता है। साथ ही यह बालों की गंदगी दूर करने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक मुठ्ठी करी पत्ता को 20 मिनट तक पानी में भिगोने के बाद इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें दो चम्मच दही मिलाकर इस पेस्ट को पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद साफ पानी से बालों को धोने। ऐसा करने से आपको डैंड्रफ की समस्या से निजात मिलेगी।

    करी पत्ता और नारियल तेल

    अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए करी पत्ता और नारियल का तेल भी फायदेमंद होगा। इसके लिए एक बर्तन में नारियल का तेल डालें और फिर इसमें 10-15 करी पत्ता मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक यह अच्छे उबाल ना जाए। अब इस तेल को ठंडा होने के बाद अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। 5 से 7 मिनट तक हल्के हाथों से बालों की मसाज करें और फिर 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करने। इसके इस्तेमाल से आपके बाल साफ और मुलायम हो जाएंगे।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik