Bridal Lehenga: आपको भी पसंद आया ये हल्के गुलाबी रंग का लहंगा, जानें इसके बारे में सबकुछ
Bridal Lehenga भारतीय दुल्हनें हमेशा अपने बड़े और ख़स दिन पर एक छाप छोड़ती हैं और किसी भी तरह वे अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लगती हैं। और हाल ही में दुल्हन बनीं भाविका जैन ने भी अपने खास दिन सभी का दिल जीत लिया।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bridal Lehenga: अक्सर लड़कियां बचपन से लेकर बड़े होने तक अपनी शादी के दिन कैसा दिखना है इसी के सपने देखती हैं। और, अगर आपने हमेशा अपनी शादी में सबसे सुंदर लहंगा पहनने का सपना देखा है, तो आपको इस दुल्हन का लुक ज़रूर देखना चाहिए जिसके बारे में हम आज चर्चा करने जा रहे हैं।
भारतीय दुल्हनें हमेशा अपने बड़े और ख़स दिन पर एक छाप छोड़ती हैं और किसी भी तरह वे अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लगती हैं। और, हाल ही में दुल्हन बनीं भाविका जैन ने भी अपने खास दिन सभी का दिल जीत लिया।
इस खूबसूरत दुल्हन ने अपनी शादी के लिए बेहद हल्के रंग का लहंगा चुना था और इसमें कोई शक़ नहीं कि उनकी पसंद परफेक्ट थी। इस प्यारी दुल्हन ने शादी के लिए परफेक्ट लेंगा चुना, जो हल्के पिंक रंग का था और उसमें पारंपरिक कढ़ाई की गई थी।
जेड बाय एमके ब्रैंड की डिज़ाइनर मोनिका एंड करिश्मा ने इस लहंगे को डिज़ाइन किया था। लहंगे में इस डिज़ाइनर जोड़ी की लोकप्रिय टोन-टू-टोन कढ़ाई देखी जा सकती है, जो दुल्हन के लिए एकदम सही चमक और ग्लैमर प्रदान कर रही थी। इस डिज़ाइनर जोड़ी ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर लहंगे की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
हमें तो भाविका का लहंगा बेहद पसंद आया। उम्मीद है कि आपको भी ये स्टाइल पसंद आया होगा।
(Picture Courtesy: Jade by MK)