Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bridal Lehega Guide: शादी के लिए चुनना है परफेक्ट लहंगा तो फोलो करें ये 5 टिप्स

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Mon, 20 Jan 2020 12:51 PM (IST)

    Bridal Lehega Guide इनमें से होने वाली दुल्हन को सबसे ज़्यादा परेशान लहंगा करता है। आखिर शादी में पहना लहंगा ज़िंदगी भर की यादों का अहम हिस्सा होता है।

    Bridal Lehega Guide: शादी के लिए चुनना है परफेक्ट लहंगा तो फोलो करें ये 5 टिप्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bridal Lehega Guide: एक लड़की की ज़िंदगी में भले ही शादी का दिन सबसे अहम होता है, लेकिन इस दिन के आने से पहले उसे कई दिनों तक तनाव से भी गुज़रना पड़ता है। नए रिश्तों, नई ज़िंदगी, मां-बार और परिवार से दूर और अलग रहने जैसी चीज़ों के बारे में सोचकर किसी का भी परेशान होना लाज़मी है। हालांकि, इनमें से होने वाली दुल्हन को सबसे ज़्यादा परेशान लहंगा करता है। आखिर शादी में पहना लहंगा ज़िंदगी भर की यादों का अहम हिस्सा होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए शादी के लिए एक परफेक्ट लहंगा ढूढ़ना आसान काम नहीं है। हज़ारों स्टाइल और रंगों में से एक लहंगा फाइनल करने लिए काफी एनर्जी लगती है। अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप भी लहंगे के बारे में सोच कर ही तनाव में आ जाती हैं तो  हम आपकी मदद कर सकते हैं।     

    हम आज आपको दे रहे हैं ऐसी टिप्स जिनकी मदद से आप अपनी शादी का लहंगा आसानी से खरीद सकती हैं। 

    अपने शरीर के हिसाब से स्टाइल चुनें

    चाहे ट्रेंड और फैशन किसी भी चीज़ का हो, आपको अपने शरीर के हिसाब से ही कपड़े चुनने चाहिए। ऐसे ही शादी के लिए लहंगा लेने से पहले देखें कि आपके शरीर पर किस तरह का स्टाइल जचेगा। लहंगे पर लंबी आस्तीनों के ब्लाउज़ का आईडिया भले ही आपको सुनने में बेकार लग रहा हो, लेकिन ये स्टाइल कई लोगों पर काफी स्टाइलिश लगता है। 

    अपने बेस्ट रंगों को पहचानें

    क्योंकि ये आपका दिन होता है, इसलिए जितना रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं कर लीजिए। ऐसा रंग चुनें जिसे पहनकर न सिर्फ आप खूबसूरत लगें बल्कि आपके फिज़ीक पर सूट करें और आप उसमें खुश दिखें। इसके लिए आप पारंपरिक लाल, गोल्ड या फिर मरून रंग चुन सकती हैं। वहीं, अगर आप कोई हटकर रंग चाहती हैं तो नियोन, नीला, पीला, हरा, पर्पल या फिर ऑरेंज रंग भी चुन सकती हैं। रंग चुनने के वक्त ये भी ध्यान में रखें कि वो आपके त्वचा की रंगत के साथ भी अच्छा लगे।

    लहंगा का कपड़ा

    एक परफेक्ट लहंगे के लिए उसका फैब्रिक अहम रोल निभाता है। ब्राइडल लहंगे के लिए विकल्प कई हैं, नेट, जॉर्जेट, सिल्क जैसे मटीरियल उपलब्ध हैं। आपको अपनी पसंद के हिसाब से मटीरियल का चयन करना चाहिए। 

    पारंपरिक स्टाइल से दूर रहें 

    आज के ज़माने में फैशन डिज़ाइन्स और स्टाइलिंग की कोई कमी नहीं है। आपके पास ऑफ शोल्डर, पेपलम से लेकर अनारकली, केप स्लीव्ज़ जैसे ऑप्शन्स भी मौजूद हैं। 

    लंहगे की लंबाई सही चुनें 

    लहंगे की लंबाई भी दुल्हन की परेशानी का हिस्सा होता है। कई बार लहंगा काफी लंबा हो जाता है, तो कई बार छोटा। लेकिन शादी वाले दिन आप लहंगे की लंबाई को ठीक नहीं कर सकते। इसलिए जब आप लहंगा चुन रही हों, तो इसे अपने बॉडी फ्रेम के हिसाब से चुनें। आप ऐसा फैब्रिक भी चुन सकती हैं जिसमें आप लंबी लगें।