विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टाइल जो पहचान बन गया! बॉलीवुड की इन टॉप एक्ट्रेसेज के 'सिग्नेचर लुक्स' के दीवाने हैं फैंस

Published: Sat, 27 Jun 2026 01:04 PM (IST)

ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपना स्टाइल फिक्स कर लिया है, वही जिसे हम फैशन की दुनिया में सिग्नेचर स्टाइल कहते हैं।

बॉलीवूड एक्ट्रेस और उनके सिग्नेचर स्टाइल (Image Source: IMDB and Instagram : @aliaabhatt)

बॉलीवूड एक्ट्रेस और उनके सिग्नेचर स्टाइल (Image Source: IMDB and Instagram : @aliaabhatt)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी हीरोइन का स्टाइल कॉपी करना हम सभी की पुरानी आदत है क्योंकि नया फैशन ही वहीं से शुरू होता है। बॉलीवूड की दीवा ने हर दौर में नया फैशन दिया है और हम आज भी उनके फैशन के हिसाब से खुद को रेडी कर रहे हैं, फिर चाहे वो श्रीदेवी की शिफॉन की साड़ियां हों या अलिया भट्ट का को-ऑर्ड सेट वाला लुक। पर ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपना एक स्टाइल फिक्स कर लिया है, वही जिसे हम फैशन की दुनिया में सिग्नेचर स्टाइल कहते हैं। यहां हम उन सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात करने वाले हैं। 

बॉलीवूड एक्ट्रेस और उनके सिग्नेचर स्टाइल

बॉलीवूड की कई एक्ट्रेस अपने नए-नए फैशन के लिए नहीं बल्कि अपने सिग्नेचर स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, उनका यह फैशन टाइमलेस है। 

रेखा 

rekha

रेखा के सिग्नेचर स्टाइल के तो सभी दीवाने हैं। सिल्क की हेवी कांजीवरम साड़ियां, बोल्ड रेड लिप्स और आंखों में हेवी काजल के साथ बालों में गजरा, हेवी झुमके और टेंपल जूलरी। एक्ट्रेस का यह लुक आज भी उनके फैंस का फेवरेट है।  

शर्मिला टैगोर 

Sharmila Tagore

शर्मिला टैगोर का  सिग्नेचर स्टाइल विंग्ड आईलाइनर और बुफान्ट हेयरस्टाइल के लिए जाना जाता है। यह ट्रेंड इतना चला कि आज भी विंग्ड आईलाइनर को शर्मिला टैगोर आईलाइनर कहते हैं। 

साधना 

sadhna

आपने बचपन में साधन कट का नाम नहीं सुना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हॉलिवुड एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न के हेयरस्टाइल से इंसपायर यह लुक इंडिया में साधना कट के नाम से जाना गया। इसके अलावा शॉर्ट कुर्ती और चूड़ीदार कुर्ती का फैशन भी एक्ट्रेस की बदौलत है। 

जीनत अमान 

zeenat aman

जीनत अमान भले ही 70 और 80 के जमाने की एक्ट्रेस रहीं, लेकिन उनका वेस्टर्न लुक देखकर लगता नहीं है। उनका ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ वाला हिप्पी स्टाइल हो या दम मारो दम का बोहो कुर्ता और बेल बॉटम आज भी ट्रेंड में बना हुआ है। एक्ट्रेस ने उस समय की हीरोइन के साड़ियों वाले स्टीरियोटाइप को तोड़कर फैशन की दुनिया में अपनि पहचान बनाई थी। 

आलिया भट्ट 

alia bhatt

अलिया भट्ट की ऑर्गेंजा साड़ी, जूलरी में छोटे हुप्स, लाइट ब्रेसलेट और सिंगल डायमंड स्टड के साथ मिनिमल मेकअप और मेसी बन इन दिनों जेन जी का फेवरेट फैशन बन गया है। 

दीपिका पादुकोण 

deepika padukon

दीपिका का फैशन न्यूट्रल कलर्स के इर्द-गिर्द घूमता है। दीपिका ही वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ग्लोबल रेड कार्पेट पर अपने वेस्टर्न लुक से खास पहचान बनाई। उनका पैंट सूट बॉस लेडी लुक और थाई हाई स्लिट गाउन के साथ स्मोकी आइज और स्लीक बन अक्सर ट्रेंड करता है।