विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neem Leaf Powder: स्किन और बालों के लिए बेहतरीन औषधि है नीम का पाउडर, जानिए रेसिपी और फायदे

By Shahina Soni NoorEdited By:
Published: Fri, 16 Jul 2021 04:40 PM (IST)

Neem Leaf Powder नीम का इस्तेमाल उसका पाउंडर बनाकर किया जाए तो वो बेहद असरदार होता है। बाजार का पाउडर ...और पढ़ें

स्किन और बालों के लिए नीम का पाउडर आप घर में तैयार कर सकते हैं।
स्किन और बालों के लिए नीम का पाउडर आप घर में तैयार कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। औषधीय गुणों से भरपूर नीम स्किन और बाल दोनों के लिए उपयोगी है। भारतीय पेड़ों में नीम को चमत्कारी माना जाता है, जिसके फल, फूल, पत्तियां, तना और छाल सब के अलग-अलग गुण और उपयोगीता हैं। नीम का इस्तेमाल स्किन की समस्या, बाल और कई बीमारियों का उपचार करने में किया जाता है। आयुर्वेद की सबसे पॉवरफुल औषधि है नीम। विटामिन सी से भरपूर नीम स्किन में चमक लाता है, साथ ही स्किन की सफाई भी करता है। नीम का इस्तेमाल उसका पाउंडर बनाकर किया जाए तो वो बेहद असरदार होता है। बाजार में बना बनाया नीम मिलता है लेकिन यह कितना शुद्ध है इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है।

स्किन और बालों की समस्याओं का उपचार करने के लिए नीम का पाउडर आप घर में तैयार कर सकते हैं, जिसमें बिल्कुल भी मिलावट का खतरा नहीं रहेगा। नीम का पेड़ आसानी से घर के आस-पास उपलब्ध रहता है, जिसके लिए आपको थोड़ी भी परेशानी नहीं होगी। आइए जानते हैं घर में नीम का पाउडर कैसे तैयार करें।

नीम का पाउडर बनाने की विधि:

नीम का पाउडर बनाने के लिए नीम के पत्तों को तोड लें। पत्तों को अच्छे से साफ पानी से वॉश कर लें। इसके बाद इन्हें 1-2 दिनों तक धूप में अच्छे से सुखाएं। पत्ते सुखाएंगे तो उसका सारा मॉश्चचर खत्म हो जाएगा। आप चाहे तो पत्तों को घर में पंखे के नीचे भी सुखा सकते हैं।

अब सूखी हुई पत्तियों को मिक्सर के जार में डालकर अच्छे से पीस लें। अगर पाउडर आपको थोड़ा मोटा लग रहा है तो इसे छान लें, जिससे कि मोटी पत्तियां अलग हो जाए। इसके बाद इसे दोबारा बिल्कुल बारीक पाउडर बनाने के लिए पीस लें। बारीक पीसने के बाद इसे फिर से छान लें। अब इस बारीक पाउडर को एयर-टाइट कंटेनर में रख लें, जिसका इस्तेमाल आप साल भर तक कर सकती हैं।

नीम के पाउडर की स्किन और बालों के लिए उपयोगीता:

नीम के पाउडर का इस्तेमाल आप पैक बना कर स्किन में निखार लाने, मुहांसों से छुटकारा पाने, स्किन से ऑयल कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं।

नीम का इस्तेमाल आप बालों पर मास्क के रूप में भी कर सकती है। नीम के मास्क से बाल हेल्दी और मज़बूत रहते हैं, साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी निजात मिलती है।