दुल्हन की बहन से लेकर मां तक के लिए परफेक्ट च्वॉइस है बंधेज आउटफिट्स, ऐसे करें इनके साथ एक्सपेरिमेंट
शादी के लिए शॉपिंग करते वक्त हमें इतने सारे ऑप्शन दिखाए जाते हैं जिसे देखकर अक्सर हम कनफ्यूज़ हो जाते हैं कि क्या लेना रहेगा सही। ऐसे में आज हम एक ऐसे ट्रेंड की बात करेंगे जो हैं दूल्हा-दुल्हन की मां से लेकर बहन तक हर एक के लिए परफेक्ट।
त्योहारों के साथ शादी की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी की शॉपिंग में सारा फोकस दुल्हन के आउटफिट पर होता है।आउटफिट्स हो या जूलरी हर एक चीज़ खास नजर आनी चाहिए, लेकिन दुल्हन के बाद सभी की फोकस उनकी बहन और मां पर होता है कि उन्होंने क्या पहना है। तो ऐसे में थोड़ा स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आना तो बनता है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात है कि आप दोनों ही ऐसा आउटफिट नहीं कैरी कर सकती जैसा दुल्हन कैरी करने वाली है। शिमर, गोटा-पट्टी और सिक्विन से अलग हटकर कुछ सोचना होगा, तो इसके लिए बंधेज बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन होगा। जो आज भी ट्रेंड में बना हुआ है। साड़ी हो या सूट, शरारा हो या दुपट्टा, हर एक में ये बहुत ही खूबसूरत लगता है। तो इसके साथ किस तरह के एक्सपेरिमेंट आपके लुक में लगाएंगे चार चांद। डालेंगे इस पर एक नजर...
बंधेज कुर्ता
शादी में कुर्ता पहनने की सोच कर शायद आपका दिमाग इसकी इज़ाजत न दें, लेकिन जब कुर्ता ऐसा बंधेज फैब्रिक में हो तो बेफ्रिक होकर इसे कैरी किया जा सकता है। अलग-अलग रंगों में अवेलेबल बंधेज फैब्रिक के कुर्ते को आप अपने स्टाइल और कंफर्ट के हिसाब से स्टिच करा सकती हैं। इस तरह का डीप बैक कुर्ता शादी के हर एक फंक्शन के लिए है बेस्ट।
बंधेज दुपट्टा
बंधेज दुपट्टे को आप सूट के अलावा लहंगे के साथ भी टीमअप कर सकती हैं। बहुत ही क्लासी लुक देता है। इस तरह के व्हाइट लहंगे पर ग्रीन के साथ ही येलो, रेड या ऑरेंज जैसे कलर के दुपट्टे बहुत फबेंगे। सबसे अच्छी बात की लंहगा सिंपल भी हो तो दुपट्टा उसकी कमी पूरी कर देगा।
बंधेज साड़ी
एवरग्रीन ट्रेंड है साड़ी, लेकिन किस तरह की साड़ियां बहन की शादी में पहनें इसे लेकर कनफ्यूज़ हो रही हैं तो बंधेज को आप आंख मूंद कर सकती हैं सेलेक्ट। ये लाइट वेटेड और बहुत ही खूबसूरत लुक देती हैं। जो शादी के तैयारियों में भी आपको रखेंगी कंफर्टेबल।
Pic credit- Pinterest