विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घुंघराले बालों को शाइनी बनाएंगे ये 4 होममेड हेयर मास्क, बिना महंगे ट्रीटमेंट के मिलेगा नेचुरल बाउंस

Published: Tue, 24 Feb 2026 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2026 07:07 AM (IST)

घुंघराले बालों की फ्रिजीनेस दूर करने में नेचुरल हेयर मास्क काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

कर्ली बालों के लिए नेचुरल हेयर मास्क (AI Generated Images)

कर्ली बालों के लिए नेचुरल हेयर मास्क (AI Generated Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घुंघराले बाल दिखने में जितने आकर्षक और स्टाइलिश लगते हैं, उनकी देखभाल करना उतना ही मुश्किल होता है। सीधे बालों की तुलना में घुंघराले बाल जल्दी रूखे हो जाते हैं। इसके कारण बाल बेजान, उलझे हुए और फ्रिजी दिखने लगते हैं।

इन परेशानियों से निपटने के लिए महंगे पार्लर ट्रीटमेंट के बजाय, आप रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजों से अपने कर्ल्स को फिर से हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं। आइए जानें 4 ऐसे हेयर मास्क, जो आपके बालों को नेचुरली मॉइश्चराइज करेंगे। 

एलोवेरा और नारियल तेल का मास्क 

एलोवेरा जेल प्राकृतिक रूप से बालों को हाइड्रेट करता है और नारियल तेल गहराई तक जाकर पोषण देता है।

  • कैसे बनाएं- 4 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं। 30 मिनट बाद ठंडे पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें। यह मास्क बालों के रूखेपन को खत्म कर उन्हें रेशमी बनाता है।
Care tips\
(AI Generated Image)

केला और शहद का मास्क 

केले में पोटैशियम और नेचुरल ऑयल होते हैं जो बालों के टूटने को कम करते हैं, जबकि शहद एक ह्यूमेक्टेंट है जो हवा से नमी सोखकर बालों में लॉक कर देता है।

  • कैसे बनाएं- एक पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और शावर कैप पहन लें। 45 मिनट बाद धो लें। यह फ्रिजी बालों को तुरंत मैनेज करने में मदद करता है।

दही और जैतून तेल का मास्क 

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों की गंदगी साफ करता है और जैतून का तेल कर्ल्स को एक बेहतरीन चमक देता है।

  • कैसे बनाएं- आधा कप गाढ़े दही में 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इसे गीले बालों पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। यह मास्क आपके कर्ल्स के शेप को उभारने और उन्हें बाउंसी बनाने के लिए बेहतरीन है।

अंडा और मेयोनीज मास्क 

घुंघराले बालों को अपनी मजबूती बनाए रखने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है।

  • कैसे बनाएं- एक अंडा फेंटें और उसमें 2 चम्मच मेयोनीज मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।