गणगौर के लिए 10+ Simple Mehndi Designs, जो हाथों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
गणगौर की पूजा के लिए हर महिला सजती-संवरती है और जब बात सोलह शृंगार की हो, तो हाथों में रची मेहंदी के बिना त्योहार की रौनक अधूरी-सी लगती है।

पिया के नाम की मेहंदी के बिना अधूरा है गणगौर का त्योहार (Image Source: Freepik)
HighLights
गणगौर के लिए 10+ ईजी मेहंदी डिजाइन
गोलाकार, अरेबिक, फिंगर, ज्वेलरी जैसे कई ऑप्शन
हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं, खुद आसानी से लगाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान और उत्तर भारत के सबसे रंग-बिरंगे और प्यारे त्योहारों में से एक गणगौर का मौका हो, और हाथों में मेहंदी न रचे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। गणगौर पर महिलाएं माता गौरी और शिव जी की पूजा करती हैं और सोलह शृंगार करती हैं। शृंगार में सबसे खास होती है मेहंदी, जो न सिर्फ सुहाग का प्रतीक है बल्कि हाथों की सुंदरता को भी कई गुना बढ़ा देती है।
हालांकि, आज के बिजी शेड्यूल में हर किसी के पास घंटों बैठकर बारीक मेहंदी डिजाइन्स लगवाने का समय नहीं होता। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रही हैं, तो फिक्र मत कीजिए। 21 मार्च को मनाए जा रहे गणगौर के त्योहार के लिए हम लेकर आए हैं कुछ बेहद सिंपल मेहंदी डिजाइन्स (Gangaur Mehndi Designs 2026), जिन्हें आप खुद भी आसानी से लगा सकती हैं।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-1

(Image Source: AI-Generated)
यह डिजाइन कभी पुराना नहीं होता। हथेली के बिल्कुल बीच में एक सुंदर-सा गोल चक्र बनाएं और उंगलियों के पोरों को मेहंदी से भर लें। यह बनाने में सबसे आसान है और ट्रेडिशनल लुक देता है।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-2

(Image Source: AI-Generated)
अगर आपको कुछ स्टाइलिश और जल्दी लगने वाली मेहंदी चाहिए, तो अरेबिक बेल सबसे बेस्ट है। तर्जनी उंगली से शुरू होकर कलाई तक जाने वाली यह बेल हाथों को एक मॉडर्न और खूबसूरत लुक देती है।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-3

(Image Source: AI-Generated)
जो महिलाएं बिल्कुल कम मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, उनके लिए फिंगर मेहंदी एकदम सही है। इसमें हथेली खाली रहती है और सिर्फ उंगलियों पर बारीक और खूबसूरत डिजाइन बनाए जाते हैं।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-4

(Image Source: AI-Generated)
यह मेहंदी डिजाइन भी आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें मेहंदी को इस तरह से लगाया जाता है जैसे आपने हाथों में अंगूठी, ब्रेसलेट या हाथफूल पहना हो। खास बात है कि यह इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी बहुत जंचती है।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-5

(Image Source: AI-Generated)
फूल-पत्तियों के डिजाइन हमेशा आंखों को सुकून देते हैं। आप अपनी हथेली पर बड़े-बड़े गुलाब या कमल के फूल बनाकर उनके आस-पास हल्की शेडिंग कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात कि यह बहुत जल्दी बन जाती है।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-6

(Image Source: AI-Generated)
हाथों के पिछले हिस्से के लिए जाल वर्क बहुत अच्छा लगता है। इसमें बारीक लाइनों से नेट बनाया जाता है और हर बॉक्स के बीच में एक छोटा-सा डॉट या फूल रख दिया जाता है।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-7

(Image Source: AI-Generated)
मोर का डिजाइन राजस्थानी मेहंदी की जान होता है। आप अपनी हथेली के एक कोने पर एक सुंदर-सा मोर बनाकर बाकी जगह को खाली छोड़ सकती हैं या हल्की डिजाइन से भर सकती हैं।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-8

(Image Source: AI-Generated)
मारवाड़ी मेहंदी आमतौर पर बहुत भरी हुई होती है, लेकिन आप इसका 'मिनिमल' वर्जन ट्राई कर सकती हैं। इसमें डिजाइन तो पारंपरिक होते हैं, लेकिन उनके बीच में काफी जगह छोड़ी जाती है ताकि वह साफ और निखर कर दिखे।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-9

(Image Source: AI-Generated)
अगर आप हथेली पर मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो सिर्फ अपनी कलाई पर एक चौड़ा और सुंदर ब्रेसलेट या कंगन का डिजाइन बना लें। यह बेहद यूनिक लगता है।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-10

(Image Source: AI-Generated)
यह उन लोगों के लिए है जिन्होंने शायद पहली बार कीप पकड़ी हो। सिर्फ छोटी-छोटी पत्तियों की लाइनें और डॉट्स का इस्तेमाल करके आप एक बहुत ही प्यारी और डिसेंट मेहंदी लगा सकती हैं।
गणगौर स्पेशल मेहंदी डिजाइन नंबर-11

(Image Source: AI-Generated)
इसमें हाथ के सिर्फ एक हिस्से पर मेहंदी लगाई जाती है और दूसरा हिस्सा खाली रखा जाता है। यह कंट्रास्ट आंखों को बहुत अट्रैक्टिव लगता है।
मेहंदी का रंग चाहे हल्का हो या गहरा, इसमें छिपा प्यार और श्रद्धा सबसे ज्यादा मायने रखती है। इस गणगौर, अपने महंगे पार्लर के बिल को बचाइए और इन सिंपल डिजाइन्स में से अपना पसंदीदा डिजाइन चुनकर खुद अपने हाथों को सजाइए।
