विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधी आबादी की जागरूकता का दांव, चढ़ नहीं पाया मूंछों का ताव

By JagranEdited By:
Published: Mon, 07 Feb 2022 05:36 AM (IST)

कासगंज संवाद सहयोगी महिलाएं हर क्षेत्र में योगदान कर रही हैं।

आधी आबादी की जागरूकता का दांव, चढ़ नहीं पाया मूंछों का ताव
आधी आबादी की जागरूकता का दांव, चढ़ नहीं पाया मूंछों का ताव

कासगंज, संवाद सहयोगी : महिलाएं हर क्षेत्र में योगदान कर रही हैं। वे समय समय पर पुरुषों से आगे निकलकर अपनी जागरूकता का प्रमाण देती रही हैं। ऐसा ही आधी आबादी ने चुनावों में किया है। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो मूंछों की ताव पर आधी आबादी का दांव बाहरी रहा। घर की दहलीज से बाहर निकल महिलाओं ने घूंघट की ओट से जमकर वोट बरसाए।

विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सरगर्मियां तेज हैं। प्रत्याशी दर-दर पहुंचकर मत्था टेक रहे हैं। उनके समर्थक भी प्रत्याशियों को विधानसभा की दहलीज से तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच मतदाताओं को जागरूक करने की पहल भी तेज हो रही है। इधर, मतदाता पिछले आंकड़े बताते हैं कि वोट डालने में महिलाएं अधिक जागरूक हैं। वर्ष 2017 के आंकड़े देखे जाएं तो आधी आबादी ने जागरूकता दिखाते हुए मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया और एक नया रिकार्ड कायम किया। पिछले चुनाव में देखने में आया कि सुबह से ही महिलाएं मतदान के लिए कतार में लगी थीं और घर की दहलीज से बाहर से निकलकर वे घूंघट की ओट बनाए रहीं और वोट देती रहीं। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार पिछले चुनाव की तुलना में और अधिक मतदान हो सके। आंकड़े की नजर से

- कुल मतदाता 1032230

- महिला मतदाता : 480950

- पुरुष मतदाता : 551230

- अन्य मतदाता : 50 पिछले विधानसभा चुनाव का फीसद

- 61.43 फीसद मत पुरुषों ने दिए

- 64.13 फीसद मत महिलाओं ने दिए

- 13.30 फीसद मत अन्य मतदाताओं ने दिए

- 62.66 फीसद हुआ जिले में कुल मतदान आनलाइन शपथ में भी जागरूक है आधी आबादी

इस वर्ष मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कासगंज प्रशासन की अनूठी पहल चल रही है। नैतिक मतदान के लिए आनलाइन शपथ दिलाई जा रही है। इस शपथ में महिलाएं आगे दिखाई दे रही हैं। आनलाइन शपथ लेकर प्रमाण हासिल कर महिलाएं जागरूकता का प्रमाण दे रही हैं। अब तक 12500 मतदाताओं से आनलाइन मतदान की शपथ ली है। इसमें लगभग सात हजार महिलाएं शामिल हैं।