यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विकास के मुद्दे पर मंडी गोबिदगढ़ के अधिकांश पार्षदों ने दिया कौंसिल अध्यक्ष प्रिंस को समर्थन
पंजाब की सबसे अमीर नगर कौंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के अधिकाश पार्षदों ने विकास के मुद्दे पर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस के प्रति निष्ठा की शपथ ली है।

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़ : पंजाब की सबसे अमीर नगर कौंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के अधिकाश पार्षदों ने विकास के मुद्दे पर कौंसिल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस के प्रति निष्ठा की शपथ ली है। फरवरी 2020 में हुए कौंसिल चुनाव के दौरान नगर कौंसिल गोबिंदगढ़ के 29 वाडरें में से 19 वाडरें में काग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पार्षद चुने गए, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने तीन, आप ने दो और शेष वाडरें में निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। हरप्रीत सिंह प्रिंस काग्रेस पार्टी के निर्विरोध पार्षद चुने गए थे जिन्हें नगर कौंसिल का प्रधान बनाया गया था।
अब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही राजनीतिक उथल-पुथल की भी संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप मनोनीत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सरकारी निकायों में विभिन्न पदों पर काग्रेस नेताओं की सीटों का नुकसान होने की संभावना है। जिन पर आप सरकार अपनी पार्टी के नेताओं की नियुक्ति करेगी। इस बीच गोबिंदगढ़ नगर कौंसिल के पार्षद आज रेलवे गेट रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब में बड़ी संख्या में जमा हुए, जहा शहर की प्रगति और सभी के कल्याण के लिए सामूहिक अरदास भी की गई। इस दौरान पार्टीबाजी से ऊपर उठकर पार्षद अध्यक्ष हरप्रीत सिंह प्रिंस को पूरे समर्थन के साथ शपथ दिलाई गई।
कौंसिल के अध्यक्ष प्रिंस ने विश्वास जताने के लिए सभी पार्षदों का धन्यवाद दिया। इन पार्षदों में हरिंदर सिंह भाबरी पुत्र पार्षद हरमीत कौर भाबरी अध्यक्ष जिला योजना बोर्ड फतेहगढ़ साहिब, कौंसिल उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, पार्षद राजिंदर बिट्टू उपाध्यक्ष मार्केट कमेटी अमलोह, पुनीत गोयल पार्षद चरणजीत सिंह बाजवा, सोमनाथ सिंह अजनाली, वनीत बिट्टू, अमित जय चंद शर्मा, पार्षद राधिका वर्मा के पति कृष्ण कुमार बोवी वर्मा जिला शहरी अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल, रमनजीत कौर बल के पति संदीप सिंह बल जिलाध्यक्ष पंजाब लोक काग्रेस, लिप्सी ठाकुर के पति अमित ठाकुर, पूजा शर्मा की पति बलदेव शर्मा, टीना शर्मा के पति रोहित शर्मा (शकी), सुखविंदर कौर के पति प्रदीप कुमार, स्वर्णजीत कौर के पति रंजीत सिंह अंबेमाजरा, परमजीत कौर के पति मनजीत सिंह बिट्टू, सिमरन वर्मा के पति राजीव वर्मा, वंदना बत्ता के पति आकाश बत्ता, भूपिंदर कौर के पति नाजर सिंह अंजू बाला के पति धर्मिंदर कुमार सोनू मौजूद थे। अन्य पार्षद जो किन्ही कारणों से बैठक में शामिल नहीं हुए उन्होंने भी हरप्रीत सिंह प्रिंस पर भरोसा जताया है।
