विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समाज के हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं महिलाएं

By JagranEdited By:
Published: Wed, 10 Mar 2021 05:59 PM (GMT+05:30)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को हरियांव स्थित करुणालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ...और पढ़ें

समाज के हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं महिलाएं
समाज के हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं महिलाएं

जागरण संवाददाता, भदोही : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को हरियांव स्थित करुणालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ शक्ति का अहसास कराते हुए महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनसे प्रेरणा लेने पर बल दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आज की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। बस उन्हें अपनी ताकत का अहसास करने की जरूरत है। कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। इसके लिए भले ही तमाम प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़े लेकिन पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने समाज में बढ़ चढ़कर काम करने वाली व देश सेवा कर रही महिलाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डा. दीपाली गुप्ता ने कहा कि आज भी ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता पुराने ढर्रे पर है जिसमें बदलाव लाने की जरूरत है। बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने व उनको प्रोत्साहित करने पर बल दिया। सीओ प्रयांक जैन ने महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान व सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के माध्यम से सुरक्षा के तमाम उपाय किए गए हैं। इसका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। इसी तरह एआरटीओ अरुण कुमार, महिला जागरूक मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना, डा. पूनम मौर्या ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सेंट जांस स्कूल के प्रिसिपल फादर डेविड, कालीन निर्यातक शादाब अकबर, राशिद अंसारी, आशा टिबरेवाल, रितिका खन्ना, प्रियंका जायसवाल आदि थीं।