विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीसीएफ परिसर में गंदा पानी जमा, किसानों को असुविधा

By JagranEdited By:
Published: Sat, 12 Mar 2022 05:15 PM (IST)

जागरण संवाददाता जमालपुर (मीरजापुर) क्षेत्र के बहुआर गांव स्थित पीसीएफ केंद्र परिसर में गं

पीसीएफ परिसर में गंदा पानी जमा, किसानों को असुविधा
पीसीएफ परिसर में गंदा पानी जमा, किसानों को असुविधा

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) :क्षेत्र के बहुआर गांव स्थित पीसीएफ केंद्र परिसर में गंदा पानी जमा रहने से किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सड़क से पीसीएफ परिसर नीचे रहने एवं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारहों माह पानी लगा रहता है। यहां तक कि परिसर का बाउंड्रीवाल भी नहीं कराया गया है।

आरोप है कि सड़क किनारे परिसर में अवैध कब्जा कर लोगों ने दुकान खोल लिया है एवं दुकान की गंदगी को वही फेंक रहे है। दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जा करने से किसानों को केंद्र से उर्वरक ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परिसर में इकट्ठा गंदे पानी की दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के अन्नदाता मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर सिंह, संतोष सिंह, राजन सिंह, अवधेश सिंह, पूर्णेंदु मिश्रा, सुबाष सिंह, अवनीश सिंह, केशव सिंह आदि ने परिसर में मिट्टी डालकर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करते हुए अवैध कब्जा हटाकर बाउंड्रीवाल कराने की मांग की हैं।