विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डाक्टर बनने के लिए 82 ने लिया दाखिला, नौ से चलेंगी कक्षाएं

By JagranEdited By:
Published: Sun, 06 Feb 2022 07:43 PM (IST)

जागरण संवाददाता फतेहपुर लंबी प्रतीक्षा के बाद राजकीय मेडिकल कालेज अस्तित्व में आ गया है।

डाक्टर बनने के लिए 82 ने लिया दाखिला, नौ से चलेंगी कक्षाएं
डाक्टर बनने के लिए 82 ने लिया दाखिला, नौ से चलेंगी कक्षाएं

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : लंबी प्रतीक्षा के बाद राजकीय मेडिकल कालेज अस्तित्व में आ गया है। पहले बैच में सौ सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। एमबीबीएस की 85 सीटें स्टेट कोटा और 15 सीटें आल इंडिया कोटे में आवंटित की गई हैं। नौ फरवरी तक प्रक्रिया गतिमान रहेगी। प्रवेश का मौका उन्हें ही मिलेगा जो काउंसिलिंग के आधार पर जिले के कालेज में भेजे गए हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) प्रवेश के बाद संचालन की अनुमति देगा। इसके लिए नौ फरवरी को देश भर के डीन (मेडिकल कालेज के प्रचार्य) के साथ पहले वीडियो कांफ्रेसिग की जाएगी।

अमर शहीद जोधा सिंह अटैया, ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय की नींव आठ मार्च 2019 में प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ने रखी थी, जबकि अक्टूबर 2021 में देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसका लोकार्पण अक्टूबर माह में बटन दबाकर कर दिया था। परीक्षा और काउंसिलिंग के बीच प्रक्रिया चलती रही, लेकिन संचालन नहीं हो सका। अब प्रवेश शुरू हुए हैं तो कक्षा संचालन का सपना भी पूरा हो रहा है। मेडिकल कालेज के प्रचार्य डा. आरपी सिंह ने बताया कि तीन दिनों से चल रही प्रवेश प्रक्रिया में अब तक 82 प्रवेश लिए जा चुके है। इसमें 81 प्रवेश स्टेट कोटा से हैं। स्टेट कोटा का अर्थ यह है कि प्रवेश लेना वाला छात्र-छात्रा यूपी के अंदर की ही मूल निवासी है। जबकि आल इंडिया कोटा में एक प्रवेश हुआ है, अब भी यहां के लिए 14 सीटें खाली हैं।

जिन्हें लेना है हास्टल उन्हें करना होगा आवेदन

प्राचार्य ने बताया कि नौ फरवरी को एनएमसी की मीटिग के बाद कक्षा संचालन शुरू किया जाएगा। हास्टल में उन्हीं छात्र छात्राओं को प्रवेश मिलेगा जो इसके लिए आवेदन करेंगे। अगर कोई अपनी सुविधा पर रहकर पढ़ाई करना चाहता है तो उसे यह सुविधा भी अनुमन्य की जाएगी।

पहले सत्र का कार्यक्रम निर्धारित

पहले सत्र में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अनुसार एनाटामी, फिजियोलाजी व बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई होगी। इसके लिए कक्ष कक्षा और प्रयोगशालाएं पूर्ण से तैयार हैं। अगले सत्रों की पढ़ाई के लिए कार्य प्रगति पर तैयार है, और समय से पहले इन कामों को भी पूरा किया जाएगा।

छात्र हित में पूरा करें काम

डीएम अपूर्वा दुबे ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रचार्य आरपी सिंह व सीएनडीएस संस्था को छात्र हित में सभी काम समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।