Move to Jagran APP

आजादी के नायक नेहरू जी की याद में

आजादी के प्रमुख नायक नेहरू कुल नौ बार जेल गए थे। वे 1947 में पहले प्रधानमंत्री बने और1964 तक पीएम रहे...

By ChandanEdited By: Published: Fri, 14 Nov 2014 11:01 AM (IST)Updated: Fri, 14 Nov 2014 01:03 PM (IST)
आजादी के  नायक नेहरू जी की याद में

आजादी के प्रमुख नायक नेहरू कुल नौ बार जेल गए थे। वे 1947 में पहले प्रधानमंत्री बने और1964 तक पीएम रहे...

loksabha election banner

-भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

-वे छह बार कांग्रेस अध्यक्ष के पद (लाहौर 1929, लखनऊ 1936, फैजपुर 1937, दिल्ली 1951, हैदराबाद 1953 और कल्याणी 1954) पर रहे।

-लंदन में हैरो और कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान एक भारतीय ट्यूटर भी रखा हुआ था, जो उन्हें हिंदी और संस्कृत पढ़ाता था।

-1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में नेहरूजी 9 अगस्त, 1942 को बंबई (अब मुंबई) में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे, जहां से 15 जून, 1945 को रिहा किए गए।

-आजादी के पहले गठित अंतरिम सरकार में और आजादी के बाद 1947 में भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। वे निधन तक (27 मई, 1964) इस पद पर बने रहे।

-पंडित नेहरू शुरू से ही गांधीजी से प्रभावित रहे और 1912 में कांग्रेस से जुड़े। गांधी जी से उनकी मुलाकात 1916 में पार्टी की वार्षिक बैठक में हुई। गांधीजी पंडित नेहरू से लगभग 20 साल बड़े थे।

-1920 के प्रतापगढ़ के पहले किसान मोर्चे को संगठित करने का श्रेय उन्हीं को जाता है।

-1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के विरोध में नेहरूजी घायल हो गए थे।

-1930 में नमक आंदोलन में उन्हें गिरफ्तार कर छह माह के लिए जेल में रखा गया।

-1935 में अल्मोड़ा जेल में ही उन्होंने आत्मकथा लिखी। उन्होंने कुल नौ बार जेल यात्राएं की।

-नेहरू ने 'पंचशील' का सिद्धांत प्रतिपादित किया। उन्होंने तटस्थ राष्ट्रों को संगठित कर उनका नेतृत्व किया।

-जवाहर लाल नेहरू द्वारा लिखी गई प्रमुख पुस्तकेें इस प्रकार हैं : द डिस्कवरी ऑफ इंडिया, लेटर्स फ्रॉम ए फादर टु हिज डॉटर, ग्लिम्पसेस ऑफ वल्र्ड हिस्ट्री, एन आटोबायोग्राफी टुवड्र्स फ्रीडम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.