Move to Jagran APP

गो 'ग्रीन' विद ऐप्स

दोस्तो, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता तभी आएगी, जब तुम्हें पर्यावरण के बदतर होते हालात की जानकारी होगी। पर्यावरण के बारे में जानकारी हासिल करने का एक माध्यम ऐप्स भी हैं। तुम चाहो तो इन 'ग्रीन ऐप्स' को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर पर्यावरण दिवस को स्प

By Edited By: Published: Fri, 30 May 2014 12:24 PM (IST)Updated: Fri, 30 May 2014 12:24 PM (IST)
गो 'ग्रीन' विद ऐप्स

दोस्तो, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता तभी आएगी, जब तुम्हें पर्यावरण के बदतर होते हालात की जानकारी होगी। पर्यावरण के बारे में जानकारी हासिल करने का एक माध्यम ऐप्स भी हैं। तुम चाहो तो इन 'ग्रीन ऐप्स' को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर पर्यावरण दिवस को स्पेशल बना सकते हो। आओ, विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के मौके पर जानें ऐसे मजेदार 'ग्रीन ऐप्स' के बारे में..

loksabha election banner

रोहन और इशिता इस पर्यावरण दिवस को खास बनाने का प्लान कर रहे हैं। वे हर बार पर्यावरण दिवस पर पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन आदि के जरिये पास-पड़ोस को जागरूक करने का काम करते थे। पर इस बार वे पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी उन जानकारियों को इकट्ठा करने की सोच रहे हैं, जो आम तौर पर हमें मालूम नहीं होतीं। उनके मुताबिक, इंटरनेट के अलावा, स्मार्टफोन उनकी पहली पसंद है, क्योंकि स्मार्टफोन में ऐप्स डाउनलोड कर वे उन जानकारियों को मजेदार ढंग से समझ सकते हैं, जो वे किताबों में पढ़कर नहीं समझ पाते थे। दोस्तो, ऐसे कई ऐप्स हैं, जो हमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी जानकारी आसानी से मुहैया करा सकते हैं। इनकी सबसे बड़ी विशेषता होती है कि ये नॉलेज विद फन होते हैं यानी मजेदार ढंग से जानकारी उपलब्ध कराते हैं। आओ इन्हीं में कुछ खास ऐप्स के बारे में जानते हैं.

बेबी हेजल

अगर गेम खेलते हुए तुम्हें एनवायर्नमेंट से रिलेटेड चीजों के बारे में जानकारी मिले, तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। यह भी एक ऐसा ही गेम ऐप है, जो खेल-खेल में तुम्हें एनवायर्नमेंट से अवेयर रखेगा। यह गेम बिल्कुल फ्री है। इस ऐप में हेजल की मदर उसे एनवायर्नमेंट के इंपॉर्र्टेस और इसे कैसे बचाया जा सकता है, इसमें मदद करती है। इसमें तुम पार्क क्लीनिंग प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हो। इस ऐप को तुम गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड भी कर सकते हो। यह गेम एंड्रॉयड 2.2 या इससे ऊपर के वर्जन पर ही रन करता है।

द फोर सीजन

इसमें इंटरैक्टिव स्टोरीबुक के जरिये तुम चार सीजन और अर्थ के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हो। हवा को कैसे साफ रखा जा सकता है, पानी को कैसे रिफ्रेश किया जा सकता है, एनवायर्नमेंट को कैसे ग्रीन रखा जा सकता है, इसे स्टोरी के जरिये जान सकते हो। इसके अलावा, पेड़-पौधे कैसे बढ़ते हैं, पार्क को कैसे साफ रखा जा सकता है, पीने के पानी का महत्व क्या है? इस ऐप के हर पेज पर नेचर और एनवायर्नमेंट को खूबसूरत एचडी इलस्ट्रेशन के जरिए हाइलाइट किया गया है। तुम नेचर को बचाने में कितने सहायक हो सकते हो, इस बारे में भी जान सकते हो। यह फ्री ऐप है। इसे गूगल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हो। यह भी एंड्रॉयड 2.3 या इसके ऊपर के वर्जन पर ही रन करेगा।

एनर्जी सेविंग टिप्स ऐंड ट्रिक्स

एनवायर्नमेंट को बचाने के लिए एनर्जी को सेव करना बेहद जरूरी है। इसके लिए तुम्हें अपने स्मार्टफोन में बस एनर्जी सेविंग टिप्स ऐंड ट्रिक्स ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप न केवल तुम्हें एनर्जी सेविंग टिप्स के बारे में, बल्कि ग्रीन लाइफस्टाइल के बारे में भी बताएगा। इस ऐप में एनर्जी सेविंग से रिलेटेड कई यूजफुल इंफॉर्मेशन दिए गए हैं।

यह ऐप हर रोज अपडेट होता है, इसलिए तुम एनर्जी सेविंग से रिलेटेड इंफॉर्मेशन से न केवल अपडेट रह सकते हो, बल्कि बिजली का बिल भी कम कर सकते हो। यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। इसे

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हो।

आइरीसाइकल

तुमने पढ़ा होगा कि अगर मैटीरियल्स को रीसाइकल कर इस्तेमाल में लाया जाता है, तो इससे एनवायर्नमेंट को कुछ हद तक बचाया जा सकता है। लेकिन मैटीरियल्स को रीसाइकल कैसे किया जा सकता है या फिर इसे कैसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है? यह जानने के लिए तुम आइरीसाइकल ऐप डाउनलोड कर सकते हो। इस ऐप में 350 मैटीरियल्स को 15 लाख तरीकों से रीसाइकल करने की विधियों के बारे में बताया गया है। इस ऐप को यूज करना काफी आसानी है और इसका इंटरफेस भी काफी सिंपल है। एंड्रॉयड यूजर इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

व‌र्ल्ड एनवॉयर्नमेंट

यह ऐप तुम्हारे लिए काफी यूजफुल हो सकता है। यह फ्री मैगजीन ऐप है। यहां तुम एनवॉयर्नमेंट से रिलेटेड आर्टिकल्स और बेहतरीन फोटोग्राफ्स पढ़ और देख सकते हो। यहां इससे रिलेटेड एक्सक्लूसिव गैलरीज, वीडियो और ग्राफिक्स के ऑप्शंस दिए गए हैं। यहां कुछ आर्टिकल्स को प्रिंट फॉर्मेट में भी पढ़ सकते हो। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। तुम्हारे स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 3.0 या इससे ऊपर के वर्र्जस होने चाहिए, तभी तुम इस ऐप को डाउनलोड कर पाओगे।

एनवॉयर्नमेंट

इकोसिस्टम से रिलेटेड इंफॉर्मेशन के लिए यह काफी यूजफुल ऐप है। इकोसिस्टम क्या है? इकोसिस्टम कैसे काम करता है? बायोसफेयर या रेन फॉरेस्ट क्या है? रेन फॉरेस्ट हमारे लिए क्यों जरूरी है? ऐसे तमाम सवालों के साथ-साथ कंजर्वेशन, ग्लोवल वार्रि्मग, ग्रीन हाउस गैस, एसिड रेन, बायोएनर्जी, बायोमास, सोलर एनर्जी आदि से रिलेटेड क्वैश्चंस के आंसर तुम्हें यहां से मिल जाएंगे। एंड्रॉयड (3.2 वर्जन या इससे ऊपर) यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

(अमित निधि)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.