डेजर्ट में बनाएं टेस्टी पैनकेक और जीत लें सबका दिल
डेजर्ट में गुलाब जामुन, खीर और आइसक्रीम से अलग कुछ खाने का दिल कर रहा है तो पैनकेक बनाने का आइडिया रहेगा बेस्ट। जानेंगे इसकी क्विक रेसिपी।
By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 04:27 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 04:27 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
आटा- 1-2 कप, बेकिंग पाउडर- 3 चम्मच, चीनी- 1/4 कप, दूध- 2 कप, अंडा- 1, मक्खन- 3 टेबलस्पून
विधि :
मक्खन को माइक्रोवेव में 30 सेकंड तक रख कर इसे पिघला लें।
अब एक बाउल में आटा, चीनी और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद इसमें दूध और अंडा मिक्स करें।
अब इसमें मक्खन और दूध मिलाकर अच्छी तरह फेटें। जब तक कि यह गाढ़ा सा पेस्ट न बन जाएं। थोड़ी देर के लिए पेस्ट रख दें।
अब पैन को गर्म करें और उस पर गहरे चम्मच से इस बैटर को उस पर अच्छे से फैलाएं।
3-6 मिनट तक इसे सुनहरा होने तक पकाएं।
सर्व करते समय ऊपर से शहद डाल दें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें