घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी गुड़ के रसगुल्ले
ओडिशा और बंगाल में ये डिश बहुत मशहूर है.
By Pratima JaiswalEdited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 07:35 PM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 03:35 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
250 ग्राम गुड़, 500 मिलीलीटर दूध, 250 ग्राम शुगर
विधि :
1. दूध को अच्छी तरह उबालें, इसमें थोड़ा सा पानी भी मिलाएं।
2. कुछ बूंदें विनेगर की लें और इसमें थोड़ा पानी मिक्स करें।
3. अब गुड़ की चाशनी बनाएं।
4. मिक्सचर को गाढ़ा होने तक चलाते रहें।
5. दूध में थोड़ी बूंदें विनेगर की डालें।
6. दूध को उबालते रहें, जब तक कि यह अच्छी तरह न फट जाए। अब इसे मलमल के साफ कपड़े से छान लें।
7. अलग हुए छेने में मैदा मिलाएं।
8. छेने और मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
9. लोइयों को गुड़ की चाशनी में एक-एक कर डालें और पकाएं। लाजवाब रसगुल्ले तैयार हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें