श्रुति हसन की फेवरेट फ्रेंच टोस्ट पुडिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन की फेवरेट है फ्रेंच टोस्ट पुडिंग। तो कैसे बनाएंगे ये टेस्टी डिश, जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
फ्रोजन फ्रेंच टोस्ट स्टिक्स- एक बॉक्स, किशमिश- एक चौथाई कप, मिल्क- तीन कप, वनीला
एक्सट्रैक्ट- एक टीस्पून, ब्राउन शुगर- दो टेबलस्पून, बटरस्कॉच आइसक्रीम- एक टेबलस्पून,
मेपल सिरप- आधा कप
विधि :
फ्रोजेन फ्रेंच टोस्ट स्टिक्स को एक इंच के छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें। अब एक बाउल मिल्क और वनीला एक्सटै्रक्ट और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को टोस्ट के क्यूब्स पर अच्छे से प्रेस करते हुए फैला दें। फिर इसके ऊपर से ब्राउन शुगर डालें। अब ओवन को 250 डिग्री पर प्री हीट कर लें। जब ओवन हीट हो जाए तब टोस्ट को दस मिनट के लिए बेक करें।अब इसे फॉइल पेपर से कवर करें और दोबारा 10 मिनट तक बेक होने के लिए रखें। फ्रेंच टोस्ट सर्व करने के लिए पुडिंग रेडी है।