विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी घर पर बनाई है लच्‍छेदार रबड़ी? फॉलो करें ये सिंपल रेसिपी; हर क‍िसी को आ जाएगी पसंद

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 18 Mar 2025 04:15 PM (IST)

मीठा हर क‍िसी को खाना पसंद होता है। इसकी क्रेविंग शांत करने के लिए रबड़ी एक बढ़िया ऑप्शन है। आज ...और पढ़ें

कभी घर पर बनाई है लच्‍छेदार रबड़ी? फॉलो करें ये सिंपल रेसिपी; हर क‍िसी को आ जाएगी पसंद
कभी घर पर बनाई है लच्‍छेदार रबड़ी? फॉलो करें ये सिंपल रेसिपी; हर क‍िसी को आ जाएगी पसंद

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • चीनी- 1/4 कप (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता)- 2 बड़े चम्मच

विधि :

  • एक कड़ाही में दूध डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि तली में लगने न पाए।
  • दूध को पकाते समय किनारे पर जमा मलाई को धीरे-धीरे दूध में मिलाते रहें। इसे तब तक पकाएं जब तक दूध 1/3 रह जाए।
  • जब दूध पककर आधे से ज्‍यादा कम हो जाए तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से पका लें।
  • इसके बाद कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर 2-3 मिनट और पकाएं।
  • अब इसे ठंडा होने के ल‍िए फ्र‍िज में रख दें।
  • ठंडा होने पर मेवे से गार्निश कर इसे सर्व करें।
  • आप इसे मालपुआ या इमरती के साथ भी सर्व कर सकती हैं।