विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर पर भी बना सकते हैं हलवाई जैसा केसर‍ पेड़ा, बस जान लें इसे बनाने की आसान रेस‍िपी

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 04 May 2025 04:29 PM (IST)

यह स्वादिष्ट केसर पेड़ा खास मौकों या पूजा के लिए एकदम परफेक्ट है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए इसकी आसान रेस‍िपी जानते हैं-

घर पर भी बना सकते हैं हलवाई जैसा केसर‍ पेड़ा, बस जान लें इसे बनाने की आसान रेस‍िपी
घर पर भी बना सकते हैं हलवाई जैसा केसर‍ पेड़ा, बस जान लें इसे बनाने की आसान रेस‍िपी

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

  • मावा (खोया)- 200 ग्राम
  • पिसी चीनी- 80 ग्राम
  • केसर- 10 से 12 धागे
  • दूध- 1 बड़ा चम्मच (केसर भिगोने के लिए)
  • इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • बारीक कटे पिस्ता या बादाम- सजावट के लिए
  • घी- 1 छोटा चम्मच

विधि :

  • सबसे पहले 1 बड़े चम्मच गर्म दूध में केसर के धागे डालकर 10 मिनट के लिए भिगो दें।
  • अब एक भारी तले की कड़ाही में मावा डालें और मीडियम आंच पर हल्का गुलाबी होने तक लगातार चलाते हुए भून लें। ध्यान रखें कि मावा जलने न पाए।
  • इसके बाद जब मावा ठंडा हो जाए (गुनगुना रहे) तो उसमें केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और पिसी चीनी मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब हाथ में थोड़ा घी लगाकर मिक्सचर से छोटे-छोटे गोल पेड़े बनाएं। ऊपर से कटे पिस्ता या बादाम लगाकर हल्का दबा दें।
  • पेड़ों को 15 से 20 मिनट के ल‍िए फ्रिज में रख दें ताकि वो सेट हो जाए। अब इन्हें सर्व करें या एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।